Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंडी फीचर फिल्म ‘माटी पछ्याण’ हुई रिलीज़, फिल्म के कलाकारों ने अल्मोड़ा में दर्शकों के साथ देखी फिल्म
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंडी फीचर फिल्म ‘माटी पछ्याण’ हुई रिलीज़, फिल्म के कलाकारों ने अल्मोड़ा में दर्शकों के साथ देखी फिल्म

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-24 at 9.34.48 PM

अल्मोड़ा। उत्तराखंडी फीचर फिल्म माटी पछ्याण 23 सितम्बर, शुक्रवार को अल्मोड़ा, देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, काशीपुर, मसूरी, नैनीताल, रामनगर, रूडकी, के साथ रुद्रपुर सहित पूरे 15 सिनेमा हॉल्स में रिलीज़ हुई।
फिल्म रिलीज़ के मौके पर अल्मोड़ा में माटी पछ्याण की पूरी टीम मूवी टाइम सिनेमा, रघुनाथ सिटी मॉल में उपास्थित रही जहाँ पर उनका भव्य स्वागत हुआ। फिल्म की मुख्या कलाकरो अंकिता परिहार, कारन गोस्वामी, सहयोगी कलाकार आकाश नेगी और नरेश बिष्ट,शेखर कुमार के साथ फिल्म के निर्माता फ़राज़ शेरे, निर्देशक अजय बेरी, लेखक मन मोहन चौधरी ने दर्शको के साथ फिल्म देखी।
माटी पछ्याण फार्च्यून टॉकीज़ मोशन पिक्चर के बैनर तले बानी पहली फिल्म है। फिल्म में सभी कलाकार उत्तराखंड के हैं। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में हुई इस फिल्म में पलायन और महिला सशक्तिकरण की बात की गई है।
निर्माता फ़राज़ शेर ने कहा कि ये फिल्म उत्तराखंडी सिनेमा को बहुत ऊंचे आयाम पर पहुंचा देगी। उन्होंने उत्तराखंड की लोगों से इस फिल्म को देखने का आग्रह करते हुए कहा कि फिल्म का भविष्य दर्शकों के हाथों में होता है और माटी पछ्यांण को उत्तराखंड के दर्शकों की प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा फिल्म को जैसा की उम्मीद की जा रही थी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। प्रदेश में पहले दिन कई शो हाउसफुल रहे।
निर्देशक अजय बेरी ने बताया कि वो कई वर्षों से सिनेमा से जुड़े हैं जिसके अनुभव को उन्होंने अपने उत्तराखंड की संस्कृति को बड़े परदे पर प्रदर्शित करने के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म को उद्योग कहा जाता है और अब समय है कि उत्तराखंड में भी इसे उद्योग की तरह प्रसारित किया जाय। उन्होंने बताया कि माटी पछ्यांण में सभी स्थानीय कलाकार बहुत प्रतिभावान हैं, ज़रूरी है कि इनका सरंक्षण हो।
फिल्म में नवोदित अभिनेता करण गोस्वामी और नवोदित अभिनेत्री अंकिता परिहार फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। निवासी अंकिता ने बताया कि ये उनकी पहली फिल्म है और उन्हें खुशी है कि ये उनकी मातृभाषा में है। करन गोस्वामी ने बताया कि वो मुंबई में संघर्ष कर रहे थे लेकिन जैसे ही उन्हें उत्तराखंडी फिल्म में काम करने का अवसर मिला उन्होंने तुरंत हां कर दी।
फिल्म में हल्द्वानी के कलाकार आकाश नेगी ने एक अनोखा और महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। उन्होंने बताया कि माटी पछ्यांण किसी भी बॉलीवुड फिल्म को टक्कर देती है। उन्होंने बताया कि सिनेमा अपनी बोली भाषा और संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का सबसे सशक्त माध्यम है।
फॉर्च्यून टॉकीज मोशन पिक्चर्स की कार्यकारी निर्माता प्रज्ञा तिवारी ने उत्तराखंड की जनता से अधिक से अधिक संख्या में फिल्म देखने का निवेदन किया।
फिल्म में सिनेमा और रंगमंच से जुड़े वरिष्ठ कलाकारों ने भी काम किया है। जिनमें नरेश बिष्ट, चंद्रा बिष्ट, वान्या जोशी, पदमेंदर रावत, प्रकाश जोशी, जीवन सिंह रावत, आरव बिष्ट, विजय जम्मवाल, तरुण, शेखर आर्या, रेखा पाटनी, महेंद्र बिष्ट आदि हैं। फिल्म की कहानी मन मोहन चौधरी ने लिखी है और फिल्मांकन फारूक खान ने किया है। संगीत राजन बजेली का है और फिल्म का संपादन मुकेश झा ने किया है। यहाँ फिल्म रिलीज़ के अवसर पर मौजूद सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी सहित उपस्थित सभी लोगों ने फिल्म की तारीफ की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड मामले में रिसॉर्ट पर चला बुलडोज़र
Next: अंकिता भंडारी का शव बरामद, सीएम धामी ने मामले की जांच को एसआईटी की गठित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.