Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand । फटकार से नाराज चार स्कूली बच्चों ने जंगल में डाला डेरा, पूरी रात खोजते रहे परिजन
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand । फटकार से नाराज चार स्कूली बच्चों ने जंगल में डाला डेरा, पूरी रात खोजते रहे परिजन

30/03/2022
Uttarakhand । फटकार से नाराज चार स्कूली बच्चों ने जंगल में डाला डेरा, पूरी रात खोजते रहे परिजन

पिथौरागढ़ : परिजनों व शिक्षकों की फटकार के बाद चार बच्चों ने जंगल में डेरा डाला। बच्चों ने जंगल का रुख किया और पूरी रात घने जंगल के बीच बने टिनशैड में रात काटी। जबकि परिजन उन्हें पूरी रात खोजते रहे। दूसरे दिन पुलिस ने उन्हें घने जंगल के बीच बने एक टिनशेड से बरामद कर परिजनों को सौंपा। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

हिमालया पब्लिक स्कूल चौकोड़ी में कक्षा 7 में पढ़ने वाले चार बच्चे लंबे समय से स्कूल नहीं पहुंचे। शिक्षकों की शिकायत पर परिजनों ने उन्हें फटकार लगाकर स्कूल भेजा। लेकिन वे स्कूल नहीं पहुंचे और उन्होंने जंगल का रुख करना उचित समझा।

घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मजबूर होकर परिजनों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। शनिवार सुबह खोजबीन करते हुए पुलिस टीम घने जंगलों के बीच बने टिनशैड में पहुंची। टीम ने सभी बच्चों को वहां से बरामद कर परिजनों के हवाले किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

पैसा होता तो भाग निकलते बच्चे:   पुलिस के मुताबिक बच्चों के पास पैसा होता तो शायद वे जंगल न जाकर कहीं भाग निकलते। पैसा न होने से बच्चों ने जंगल का रुख किया। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने आसपास की खाक छानी, लेकिन बच्चों का सुराग नहीं लगा।

तब जाकर पुलिस टीम ने जंगल में उनकी खोजबीन की। गनीमत रही कि पुलिस ने सभी को सुरक्षित बरामद किया। टीम में थानाध्यक्ष पीएस नेगी, एसआई किशोर पंत, कांस्टेबल सुरेंद्र दानू, मोहन रंस्वाल, सुरेंद्र धौनी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Pithoragarh । मुनस्यारी महोत्सव में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, स्थानीय जड़ी-बूटियों की रही खासी मांग
Next: देवभूमि को शर्मसार कर देने वाली खबर, नवजात शिशु का क्षत विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.