Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand । कांग्रेस का वादा, सरकार बनने पर देगी सिर्फ इतने का गैस सिलिंडर
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand । कांग्रेस का वादा, सरकार बनने पर देगी सिर्फ इतने का गैस सिलिंडर

30/03/2022
Uttarakhand । कांग्रेस का वादा, सरकार बनने पर देगी सिर्फ इतने का गैस सिलिंडर

पिथौरागढ़ : एक बार फिर पूर्व सीएम हरीश रावत ने डीडीहाट विधान सभा क्षेत्र को लेकर लोगों को वर्चुअली संबोधित कर राजनीति गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से वह भली-भांति वाकिफ हैं।

यहां के हर गांव, हर गली को उन्होंने नजदीक से देखा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र व जिले के विकास के लिए डीडीहाट से कांग्रेस के हाथ मजबूत करें। निश्चित तौर पर डीडीहाट जिला बनेगा।

सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के डीडीहाट विस के लोगों को वर्चुअली संबोधित करने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। उन्होंने डीडीहाट, कनालीछीना व मूनाकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पुराने कार्यकर्ताओं के साथ ही डीडीहाट विस सीट के विभिन्न गांवों को याद करते हुए अपना संबोधन शुरू किया।

कहा डीडीहाट से उनका पुराना नाता है। यहां के गांवों, गलियों से वे भली-भांति वाकिफ हैं। कहा कांग्रेस ने सीमांत जनपद के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई, तहसीलों व डिग्री कॉलेजों खोलना कांग्रेस की देन है। वे खुद यहां के लोगों के दु:ख-सुख में हमेशा खड़े रहे हैं। अब बारी है।

कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की। विकास की सोच रखने वाली कांग्रेस को यहां से विजयी बनाना होगा। जिला गठन को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिला बनाना अन्य सरकारों की बात नहीं है। कहा आप कांग्रेस के हाथ मजबूत करिए। कांग्रेस की सरकार बनते ही निश्चित रूप से डीडीहाट जिला अस्तित्व में आएगा।

मडुआ, झिंगोरा खाएंगे, सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे

पूर्व सीएम रावत ने अपनी बातों से डीडीहाट विस के साथ ही सीमांत व अन्य जनपदों के लोगों को लुभाया। उन्होंने कहा जब आपने मुझे सांसद व सीएम बनने का मौका दिया तो आपकी मेहनत से उगाए मडुए व झिंगोरी को राष्ट्रपति भवन तक पहुंचाने का काम किया।

झिंगोरी की खीर को राष्ट्रपति भवन के मैन्यू में शामिल किया। गरीब का भोजन माने जाने वाले इस भोजन को आज सम्मान का भोजन माना जाता है। कहा ये आपकी मेहनत है। लेकिन हमने आपकी मेहनत का उचित फल देने के लिए प्रयास किया।

कांग्रेस सरकार देगी 600 में सिलेंडर

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा हम प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। हजारों पद रिक्त चल रहे हैं। कांग्रेस सरकार इन पदों को भर्ती करेगी। वर्तमान में एक हजार के पार पहुंचा सिलेंडर कांग्रेस सरकार 600 में देगी। कहा प्रदेश को कांग्रेस सरकार मॉडल बनाएगी।

पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाएं देने के मामले में उत्तराखंड को पहले स्थान पर लाने का काम कांग्रेस करेगी। भाजपा सरकार जब-जब आई है प्रदेश का पतन हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Pithoragarh । क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से बेरीनाग भाजपा प्रत्याशी फकीर राम टम्टा ने की मतदान की अपील
Next: Pithoragarh । विधायक मीना गंगोला ने किया 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.