Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड संस्कृत निदेशालय और परिषद देहरादून शिफ्ट होंगे
  • देहरादून
  • हरिद्वार

उत्तराखंड संस्कृत निदेशालय और परिषद देहरादून शिफ्ट होंगे

RNS INDIA NEWS 30/07/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार में चल रहे उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा निदेशालय और संस्कृत शिक्षा परिषद देहरादून शिफ्ट किए जा सकते हैं। इसके लिए संस्कृत शिक्षा सचिव ने विद्यालयी शिक्षा विभाग के खाली पड़े भवन को उपलब्ध कराने के लिए महानिदेशक को पत्र भेजा है।संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने बीती 22 जुलाई को विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड देहरादून के महानिदेशक को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा निदेशालय एवं परिषद के लिए उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा देहरादून के रिक्त भवन को उपलब्ध कराए जाने की बात कहीं गई है। पत्र में यह भी बताया गया है कि बीती 30 जनवरी 2023 को संस्कृत शिक्षा एवं विद्यालय शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक के कार्यवृत्त के दौरान संस्कृत शिक्षा निदेशालय एवं परिषद को विद्यालयी शिक्षा विभाग के खाली पड़े भवन में शिफ्ट किए जाने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय के आधार पर पत्र प्रेषित कर खाली भवन को संस्कृत शिक्षा को दिए जाने के संबंध में अवगत करा गया है। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा निदेशालय एवं उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के पास अपना निजी भवन और भूमि नहीं होने के कारण यह बीते कई वर्षों से हरिद्वार स्थित उत्तराखंड संस्कृत अकादमी में संचालित हो रहे हैं। यह दोनों विभाग अकादमी के भवन में संचालित होने से हरिद्वार और प्रदेश के संस्कृत शिक्षकों को इसका लाभ पहुंच रहा है। अकेले हरिद्वार ही में संस्कृत के सबसे अधिक 20 विद्यालय है, जबकि देहरादून में मात्र 6 संस्कृत विद्यालय ही है। यदि संस्कृत निदेशालय और परिषद को देहरादून शिफ्ट किया जाता है तो देहरादून के विद्यालयों को छोड़कर प्रदेश के अधिकतर संस्कृत शिक्षकों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोनेशन की इमरजेंसी में लगा वेंटिलेटर चोरी
Next: स्कूल से कंप्यूटर डिवाइस और प्रोजेक्टर चोरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.