Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कूल से कंप्यूटर डिवाइस और प्रोजेक्टर चोरी
  • देहरादून

स्कूल से कंप्यूटर डिवाइस और प्रोजेक्टर चोरी

RNS INDIA NEWS 30/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।   प्राथमिक विद्यालय धूलकोट का ताला खोलकर चोरों ने कम्प्यूटर डिवाइस, प्रोजेक्टर आदि चोरी कर लिए। आलमारी खोलकर फाइलों से भी छेड़छाड़ की गई है। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। तीन दिन लगातार छुट्टी के बाद सोमवार सुबह स्कूल खुला तो प्राथमिक विद्यालय धूलकोट के कार्यालय का ताला खुला मिला और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। प्रधानाध्यापक ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चौकी झाझरा में तहरीर दी गई। प्रधानाध्यापक नारायण दत्त जोशी ने बताया कि सोमवार को स्कूल में कंप्यूटर खुले हुए थे। उनके अंदर के डिवाइस गायब थे। वहीं प्रोजेक्टर और सूक्ष्मदर्शी भी गायब मिले। साथ ही अलमारियां खुली थीं, उनमें रखी फाइलों से भी छेड़छाड़ की गई थी। सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। सोमवार को ही अभिभावक संघ की बैठक की गई। मंगलवार को अभिभावक संघ के अध्यक्ष सपना गुसाईं, उपप्रधान धूलकोट जसवंत सिंह को लेकर चौकी झाझरा में चोरी की तहरीर दी गई। उधर, चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि स्कूल कार्यालय के ताले टूटे नहीं हैं। इन्हें चाबियों से खोला गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड संस्कृत निदेशालय और परिषद देहरादून शिफ्ट होंगे
Next: चार दिन से बंद गास्की मोटरमार्ग खुलवाने एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.