Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • फर्जी आईडी के सहारे सचिवालय में घुसपैठ का प्रयास, गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

फर्जी आईडी के सहारे सचिवालय में घुसपैठ का प्रयास, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
default featured image

देहरादून। राज्य सचिवालय में फर्जी आईडी के सहारे एक व्यक्ति को घुसपैठ का प्रयास करते हुए दबोचा गया है। उसके पास सचिवालय कर्मी का फर्जी आईडी कार्ड तो मिला ही है, उसकी गाड़ी में भी उत्तराखंड शासन का बोर्ड लगा मिला है। इसके आवा गाड़ी के अंदर कुछ फाइलें व चेकबुक रखी मिली है। उसकी फेसबुक आईडी पर परिचय में भी सचिवालय कर्मी लिखा गया है। सचिवालय कर्मचारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आज पुलिस ने उस पर धोखाधड़ी की पांच धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार कल राज्य सचिवालय के गेट नंबर सात पर एक व्यक्ति प्रवेश के अंदर लिए पहुंचा। उसने अपना परिचय सचिवालय कर्मी के रूप में दिया। उस समय गेट पर सचिवालय सुरक्षा दल के मुख्य रक्षक दीपक बिष्ट की उनकी टीम के साथ की ड्यूटी थी। प्रवेश का प्रयास कर रहे व्यक्ति से सुरक्षाकर्मियों ने आई कार्ड मांगा तो उसने मोबाइल पर आईकार्ड का स्क्रीन शाॅट दिखाया। सुरक्षा कर्मचारियों को संदेह होने पर उन्होंने इसकी जानकारी मुख्य सुरक्षा अधिकारी को दी। उन्होंने अपने कार्यालय में बुलाकर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रूड़की का रहने वाला राशिद अली है। उसने स्वीकार किया कि उसने सचिवालय में प्रवेश करने के लिए फर्जी परिचय पत्र बनाया था। इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने राशिद की कार की जांच की तो कार पर उत्तराखंड शासन की प्लेट लगी पाई गई। वाहन का नंबर यूपी 16पी-0420 लिखा था। उसकी गाड़ी के अंदर कुछ फाइलें और चेक बरामद हुए। उसकी फेसबुक पर भी उत्तराखंड सचिवालय नाम से परिचय लिखा गया है। सचिवालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने तुरंत धारा चौकी पुलिस को घटना से अवगत कराया और राशिद को पुलिस के हवाले कर दिया। आज देहरादून कोतवाली में घटनाक्रम की लिख्ति तहरीर सोंपी गई। पुलिस ने अब से कुछ देर पहले राशिद अली के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467,468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव पद से संतोष बडोनी की छुट्टी, नए सचिव की हुई नियुक्ति…..
Next: केदारघाटी में बंदरों का आतंक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.