Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड ने तीन स्वर्ण सहित आठ पदक जीते
  • देहरादून

उत्तराखंड ने तीन स्वर्ण सहित आठ पदक जीते

RNS INDIA NEWS 11/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   लखनऊ में आयोजित 22वीं नेशनल जूनियर अंडर-20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने तीन स्वर्ण समेत आठ पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को उत्तराखंड ने तीन पदक अपने नाम किए। इसमें ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में ब्वाइज हॉस्टल रुद्रपुर के भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने 15.80 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। जैवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अभ्यासरत अजीत कुमार यादव ने 66.94 मीटर के साथ ब्रांज मेडल और ऊधमसिंहनगर के सोहेल बेग ने 3000 मीटर स्टीपल चेज पुरुष वर्ग में आठ मिनट 59.95 सेकंड के साथ ब्रांज मेडल प्राप्त किया। भूपेंद्र बिष्ट कोच रघुवीर सिंह विर्क, अजीत कुमार यादव कोच हेमराज सिंह और सोहेल बेग वरिष्ठ कोच चंदन सिंह नेगी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर्ष जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थाईलैंड में ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता के लिए रेफरी चुने गए सेमुएल
Next: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों की गुणवत्ता खराब मिली तो होगी कार्रवाई: अग्रवाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.