Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की पेंशन में बदलाव को बनेगा कानून, विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की पेंशन में बदलाव को बनेगा कानून, विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 05/05/2023
Breaking badi khabar.jpg

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के पेंशन को नया कानून बनने जा रहा है। पेंशन के इस मामले पर कुछ विभागों के कर्मचारियों ने आपत्ति भी दर्ज कराई है। उत्तराखण्ड पेंशन हेतु अर्हकारी सेवा तथा विधिमान्यकरण विधेयक-2022 को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मंजूरी दे दी। औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद यह उत्तराखंड का नया कानून बन जाएगा। इस कानून के लागू होने से मौलिक नियुक्ति की तारीख से ही सेवा अवधि की गणना की जाएगी और इसी आधार पर पेंशन तय होगी।
लंबी अस्थायी सेवाओं के बाद परमानेंट होने वाले कार्मिकों के लिहाज से यह कानून काफी महत्वपूर्ण है। सचिव-राज्यपाल रविनाथ रमन ने विधेयक को मंजूरी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विधेयक को मंजूरी के बाद विधायी विभाग भेज दिया गया है।
इस साल मार्च में गैरसैंण में हुए बजट सत्र में यह विधेयक पारित हुआ था। दअरसल, पेंशन लाभ के लिए दस साल की न्यूनतम सेवा अनिवार्य है। लेकिन लोनिवि, सिंचाई समेत कुछ विभागों में कार्मिकों ने अपनी दैनिक वेतन, तदर्थ, कार्यप्रभारित, संविदा, नियत वेतन व अंशकालिक रूप में अस्थायी सेवाओं को भी पेंशन के लिए जोड़ने की मांग की थी। कुछ मामलों में कोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिया था। इस प्रकार के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने पेंशन को लेकर कानून बनाने का निर्णय किया । यह कानून पूर्व में जारी फैसलों पर भी लागू होगा।
माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा और महामंत्री जगमोहन सिंह रावत ने इस विधेयक को शिक्षक-कर्मचारी विरेाधी करार दिया है। उन्होंने इस विधेयक को स्वीकार न करने के बाद बाबत राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया था। डा. शर्मा के अनुसार सरकार को दोबारा से इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। कई कई साल तक तदर्थ व अस्थायी आधार पर नौकरियां करते हैं। मौलिक नियुक्ति से सेवा की गणना करना नाइंसाफी होगा।
वर्ष 2005 से पहले की विज्ञप्ति के आधार पर चयनित कार्मिकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने के लिए सरकार फार्मूला तैयार कर रही है। 19 मई को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु वित्त, कार्मिक, न्याय विभाग के साथ इस पर चर्चा करेंगे। वित्त विभाग ने सभी विभागों को इस विषय की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। करीब दो हजार शिक्षक-कर्मचारियों के इस फैसले के दायरे में आने की उम्मीद है। वित्त विभाग के उपसचिव नंदन सिंह बिष्ट ने सभी विभागों को भेजे पत्र में कहा कि 19 मई को मानकों का परीक्षण किया जाएगा।
धामी कैबिनेट पिछले साल पांच जनवरी 2022 को एक समान विज्ञप्ति से चयनित कार्मिकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का निर्णय कर चुकी है। वहीं चंपावत के शिक्षक पल्लव जोशी बताते हैं कि एक अक्टूबर 2005 को ज्वाइनिंग न हो पाना प्रक्रियागत देरी थी। एक ही बैच के शिक्षकों के बीच दोहरी व्यवस्था बन चुकी है। प्रक्रियागत देरी की सजा शिक्षक-कर्मचारियों को नहीं दी जानी चाहिए थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या
Next: कनालीछीना में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.