Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • उत्तराखंड में राष्ट्रीय आपदा घोषित करे सरकार : हरीश
  • बागेश्वर

उत्तराखंड में राष्ट्रीय आपदा घोषित करे सरकार : हरीश

RNS INDIA NEWS 03/09/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।   पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड की आपदा को अभी तक राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करने पर चिंता जताई है। उन्होंने मांग की है कि सरकार जल्द ही इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करे, ताकि लोगों को अधिक से अधिक मदद मिल सके। प्रदेश में सरकार जैसी कोई चीज नहीं है। आपदा प्रभावित क्षेत्र में न मंत्री पहुंच रहे न दर्जाधारी। मुख्यमंत्री दो स्थानों पर जरूर गए, लेकिन उसके बाद आपदा प्रभावितों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। पिंडारी मार्ग स्थित एक होटल में बुधवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जब आपदा आई थी तब उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी थी। कार्यकर्ता आपदा पीड़ित व सरकार के बीच एक सेतु की तरह काम कर रही थी। इस आपदा से निपटने के लिए सरकार कहीं नहीं हैं। मुख्यमंत्री के अलावा कोई भी मंत्री मौके पर नहीं जा रहे हैं। बागेश्वर के जिला प्रभारी मंत्री आपदा के सात दिन बाद भी पीड़ितों तक नहीं पहुंचे। दर्जाधारी भी गायब हैं। इससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री की कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनसे जो भी राहत सामग्री या राशि हो सकती है उसे लेकर प्रभावित क्षेत्र में जाएं और उनका मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने सरकार ने ग्राम प्रहररियों को आपदा बचाव खोज प्रशिक्षण देकर जिम्मेदारी सौंपने को कहा, ताकि आपदा के समय वह गांव में लोगों की मदद कर सकें। धराली, थराली में प्रशासन भी आपदा पीड़ितों के साथ नहीं है। सिर्फ एसडीएम के भरोसे उन्हें छोड़ दिया है। जो निर्णय तक नहीं ले पा रहे हैं। प्रदेश सरकार में सभी मंत्री कुर्सी बचाने के चक्कर में लगे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, सुनील भंडारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुनाड़ में भालू और सुअरों ने खेती को किया बर्बाद
Next: कृषि शोध योग्य मुद्दों और रोडमैप पर परामर्श बैठक 4 सितम्बर को

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.