Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में जमीनों के फर्जी सौदों पर रोक लगाएगा ‘स्वभूमि’ ऐप
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में जमीनों के फर्जी सौदों पर रोक लगाएगा ‘स्वभूमि’ ऐप

RNS INDIA NEWS 19/09/2025
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में जमीनों की खरीद–फरोख्त से जुड़े फर्जीवाड़ों पर अंकुश लगाने के लिए स्टांप एवं पंजीकरण विभाग ने ‘स्वभूमि’ नामक मोबाइल ऐप तैयार किया है। शुक्रवार को विभाग ने इस ऐप को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया।

वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से भूमि के वास्तविक स्वामी, उसका आकार और स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से प्राप्त की जा सकेंगी। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि भूमि संबंधी विवाद और धोखाधड़ी की आशंका भी कम होगी। विभाग ने संकेत दिया कि इसे जल्द ही औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।

स्टांप विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस ऐप से संपत्ति का विस्तृत ब्योरा, मूल्यांकन और स्टांप शुल्क की जानकारी भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही विभाग ने पेपरलेस पंजीकरण की सुविधा भी शुरू कर दी है। अब आवेदकों को सभी जरूरी दस्तावेजों की पीडीएफ बनाकर ऑनलाइन अपलोड करनी होगी और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार रजिस्ट्रार कार्यालय से समय लेकर शेष औपचारिकताएं पूरी की जा सकेंगी।

विभाग ने बताया कि इस नई व्यवस्था को शहरी विकास विभाग, जल संस्थान और उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से भी जोड़ा गया है। इससे खरीदी जा रही संपत्ति के मालिक के हाउस टैक्स, बिजली और पानी के बकाया बिलों की जानकारी भी ली जा सकेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन दिन में कोर्ट को सौंप देंगे शिक्षकों की वरिष्ठता सूची: धन सिंह
Next: राशिफल 20 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.