Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • त्रिवेंद्र, अजय 22 को और अनिल बलूनी 26 मार्च को कराएंगे नामांकन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

त्रिवेंद्र, अजय 22 को और अनिल बलूनी 26 मार्च को कराएंगे नामांकन

RNS INDIA NEWS 19/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन तिथियों का ऐलान कर दिया है। हरिद्वर से त्रिवेंद्र रावत और अल्मोड़ा से अजय टम्टा 22 मार्च को नामांकन कराएंगे। जबकि गढ़वाल सीट के प्रत्याशी अनिल बलूनी 26 मार्च को नामांकन पत्र भरेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को राज्य के पांचों लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि टिहरी सीट की प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह 26 मार्च को तो नैनीताल सीट के प्रत्याशी अजय भट्ट 27 मार्च को अपना नामांकन कराएंगे। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र रावत 22 मार्च को अपना नामांकन ऑन लाइन दाखिल करेंगे, जबकि 23 मार्च को वह स्वयं हरिद्वार पहुंचकर नामांकन पत्र जमा कराएंगे। त्रिवेंद्र के अलावा अन्य सभी प्रत्याशी अपने नामांकन ऑफ लाइन ही दाखिल करेंगे।

मुख्यमंत्री सभी नामांकनों में शामिल रहेंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी राज्य के पांचों प्रत्याशियों के नामांकन में मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इधर, पार्टी सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के ऑफ लाइन नामांकन के दिन 23 मार्च को भाजपा हरिद्वार में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शारीरिक रूप से अस्वस्थ निर्वाचन ड्यूटी कार्मिक मेडिकल बोर्ड से कराएं परीक्षण
Next: घर में घुसकर मारपीट का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.