Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन 3 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ
  • देहरादून

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन 3 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ

RNS INDIA NEWS 11/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में एकबार फिर भारी बारिश कहर बरपाने पर आमादा है। बीते 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश देखी गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में पूरे हफ्ते अच्छी बारिश देखी जाएगी। आईएमडी ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में 12 से 15 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चमोली और बागेश्वर जिलों के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढवाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखी जाएगी। भारी बारिश का दौर दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश देखी जाएगी। 11 से 17 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 11 और 14 से 17 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में जबकि 11 से 14 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, 11 को पंजाब में और 11 से 15 अगस्त के दौरान हरियाणा-चंडीगढ़ में झमाझम बारिश देखी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 2.5 लाख का जुर्माना
Next: पेयजल के राजकीयकरण में देरी पर कर्मचारी नाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.