Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल के राजकीयकरण में देरी पर कर्मचारी नाराज
  • देहरादून

पेयजल के राजकीयकरण में देरी पर कर्मचारी नाराज

RNS INDIA NEWS 11/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड पेयजल निगम, जल संस्थान संयुक्त मोर्चा ने पेयजल के राजकीयकरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। शासन पर सालों से चल रही प्रक्रिया को ठप करने का आरोप लगाया। जल्द पेयजल को राजकीय विभाग न बनाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 17 अगस्त को होने वाली मोर्चा की बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार होगी।मोर्चा की रविवार को हुई ऑनलाइन बैठक में संयोजक रमेश बिंजौला ने कहा कि 10 साल से पेयजल को राजकीय विभाग बनाए जाने को शासन स्तर पर फाइल फाइल खेला जा रहा है। समितियों पर समितियों का गठन किया जाता है। हर समिति की रिपोर्ट को शासन स्तर पर डंप कर दिया जाता है। इंदु कुमार समिति से लेकर अभी तक ये सिलिसला जारी है। इससे कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। संयोजक विजय खाली ने कहा कि इस बार शासन ने खुद कर्मचारियों को ट्रेजरी से वेतन, पेंशन भुगतान का विकल्प दिया और अब खुद ही पूरे मामले को शासन स्तर पर दबा दिया गया है। जबकि शासन स्तर पर सभी रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई है। इसके बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है।
श्याम सिंह नेगी ने कहा कि शासन के इस नकारात्मक रवैये के खिलाफ 17 अगस्त को आंदोलन की रणनीति तय होगी। शासन से लेकर मैनेजमेंट को आंदोलन का नोटिस दिया जाएगा। बैठक में समन्वय समिति अध्यक्ष जितेंद्र देव, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष रामकुमार, महासचिव अजय बेलवाल, अरविंद सजवाण, गौरव बर्त्वाल, शिशुपाल रावत, प्रमोद कोठियाल, प्रमोद नौटियाल, मोहित जैन, मनमोहन नेगी, लक्ष्मी नारायण भट्ट आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन 3 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ
Next: प्रदेश सरकार हर स्तर पर फेल: यशपाल आर्य

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.