Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 अप्रैल तक बदलेगा मौसम का मिजाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 अप्रैल तक बदलेगा मौसम का मिजाज

RNS INDIA NEWS 27/03/2026
weather image

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है और कई जिलों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम के इसी तरह अस्थिर बने रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी या बारिश की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं।

28 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

29 मार्च को इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

30 और 31 मार्च को पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने रहेंगे।

1 अप्रैल को कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि अन्य स्थानों पर मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है।

2 अप्रैल को फिर से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में इस दौरान बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना पांचवें दिन भी जारी, विधायक ने दिया समर्थन
Next: 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.