Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना पांचवें दिन भी जारी, विधायक ने दिया समर्थन
  • अल्मोड़ा

डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना पांचवें दिन भी जारी, विधायक ने दिया समर्थन

RNS INDIA NEWS 27/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-27 at 18.29.49_11zon

अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का धरना और कार्यबहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। इंजीनियरों ने 27 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति सदन में प्रदर्शन कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। प्रदर्शन को समर्थन देने अल्मोड़ा-बारामंडल विधायक मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ शक्ति सदन पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के डिप्लोमा इंजीनियर्स अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। विधायक तिवारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में विकास कार्यों में तेजी आनी चाहिए, लेकिन इंजीनियरों की हड़ताल से कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों का भुगतान लंबित होने से वे भी परेशान हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों पर इसका असर पड़ रहा है। महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार उनकी प्रमुख मांगों में वेतन विसंगतियों का समाधान, समयबद्ध पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, विभागीय ढांचे में सुधार और सेवा शर्तों को बेहतर बनाना शामिल है। इसके अलावा अभियंताओं के अधिकारों में वृद्धि और कार्य व्यवस्था को मजबूत करने की मांग भी लंबे समय से लंबित है, जिस पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदर्शन में विधायक मनोज तिवारी के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी और पूरन रौतेला सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सहायक अभियंता पुनीता राठी, मंडल सचिव दीपक मटियाली, मंडल महामंत्री हिमांशु जोशी, शाखा अध्यक्ष पूरन रावत, शाखा सचिव हितांशी नैनवाल और जनपद अध्यक्ष गणेश जोशी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
Next: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 अप्रैल तक बदलेगा मौसम का मिजाज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.