Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड मातृभाषा उत्सव में प्रदेश के सभी जिलों से छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड मातृभाषा उत्सव में प्रदेश के सभी जिलों से छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

RNS INDIA NEWS 02/11/2022
22- (3)

शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने डिजिटल माध्यम से किया मातृभाषा उत्सव का शुभारंभ

देहरादून। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से आयोजित उत्तराखंड मातृभाषा उत्सव में राज्य की विभिन्न बोली- भाषाओं का समागम देखने को मिला। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने जागर, लोकगीत, लोक कथा और नाटक के जरिए अपनी प्रस्तुतियां दी।  रिंग रोड स्थित किसान भवन में आयोजित दो दिवसीय मातृभाषा उत्सव का शुभारंभ शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डिजिटल माध्यम से किया। उन्हेांने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम लोकभाषाओं को जीवित और संरक्षित करने में कारगर सिद्ध होगा। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से आए कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्र- छात्राओं ने अपनी-अपनी भाषाओं में नाटक, गायन, लोककथाओं की प्रस्तुति दी। इसमें गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी, रंवाल्टी, बंगाणी, पंजाबी, नेपाली, कौरवी, मार्छा और जाड़ जैसी 17 बोली – भाषा शामिल हैं। प्राथमिक विद्यालय जयहरीखाल, पौड़ी की छात्रा चित्रा पाठक ने कुमाउंनी लोकगीत और हरिद्वार के छात्रों ने कौरवी भाषा में नाटक से सबको मंत्रमुग्ध किया। इससे पूर्व पद्माधुरी बड़थ्वाल ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।
इस मौके पर सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 की मंशा के अनुरूप कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों में मातृभाषाओं के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना है। एससीईआरटी निदेशक सीमा जौनसारी ने कहा कि प्रदेश की विलुप्त होती भाषाओं पर जमीनी स्तर पर कार्य किये जाने की आवश्यकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों का धरना
Next: सीएम धामी ने किया स्वामी राम हिमालयन विवि में कौशल व अनुरूपण उत्कृष्टता केंद्र का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.