Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में राज्य माल एवं सेवा कर अधिकारी के 47 प्रतिशत पद रिक्त
  • देहरादून

उत्तराखंड में राज्य माल एवं सेवा कर अधिकारी के 47 प्रतिशत पद रिक्त

RNS INDIA NEWS 14/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में राजस्व एकत्र करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य कर विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारियों के पद रिक्त है वहीं इसी विभाग में चालक व कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर पदों से अधिक संख्या में कर्मचारी आउटसोर्सिंग से कार्यरत है। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को विभाग के लोक सूचना अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने राज्य कर विभाग के लोक सूचना अधिकारी से राज्य कर विभाग में स्वीकृत, रिक्त पदों सम्बन्धी सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में राज्य कर विभाग मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी व उपायुक्त नीलम ध्यानी ने अपने पत्रांक 4178 दिनांक 21-12-2020 से सूचना उपलब्ध करायी है।
श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार राज्य में राज्य माल एवं सेवा कर अधिकारी के कुल 243 स्वीकृत पद है जिसमें केवल 130 पद पर ही अधिकारी कार्यरत हैै जबकि 47 प्रतिशत 113 पद रिक्त है। इन पदों में 79 पद सीधी भर्ती तथा पदोन्नति से भरे जाने वाले 34 पद रिक्त है। यह पद आशुलिपिक/ वैैयक्तिक सहायक (स्टेनो) व लिपिक संवर्ग से पदोन्नति से भरे जाने हैै। लेकिन विभाग द्वारा दो वर्ष से अधिक समय से इस पर कार्यवाही करके पदोन्नति नहीं करायी गयी हैै।
अधिकारियों के अन्य पदों में सहायक आयुक्त के कुल स्वीकृत 107 पदों में से 29 प्रतिशत 31 पद रिक्त हैै। उच्च अधिकारियों में भी पदोन्नति से भरे जाने वाले अपर आयुक्त के 4 पदों में से 3, संयुक्त आयुक्त के 15 में से 1 पद रिक्त है। विभाग में निरीक्षक सवंर्ग के कुल 22 पद है जिसमें 2 पद रिक्त है। आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक संवर्ग के समूह ग के 115 पदों में से 41 पदों पर ही कर्मचारी कार्यरत है जबकि 64 प्रतिशत 74 पद रिक्त हैै। लिपिक संवर्ग (समूह ग) के कुल स्वीकृत 792 पदों में से 444 पदों पर कर्मचारी कार्यरत है जबकि 44 प्रतिशत 348 पद रिक्त है। इसके अतिरिक्त चतुर्थ श्रेणी (समूह घ) के कुल 559 पदों में से केवल 59 पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैै जबकि 89 प्रतिशत 500 पद रिक्त हैै। यद्यपि इन पदों पर 339 कर्मचारी बाहय स्त्रोत से कार्यरत हैै जिसमें 182 उपनल तथा 157 पी0आर0डी0 के माध्यम से कार्यरत है। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार वाहन चालक के कुल 67 स्वीकृत पद हैै जिन पर 19 कर्मचारी कार्यरत हैै औैर 48 रिक्त हैै लेकिन इन 48 पदों पर उपनल/बाध्य स्त्रोत से 118 कर्मचारी कार्यरत हैै जो रिक्त पदों के लगभग ढाई गुना है। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार लिपिक संवर्ग के पदों में मुख्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के 47 पदों में से 39 पद रिक्त है जबकि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के 62 पदों में से 2 पद रिक्त हैै। प्रशासनिक अधिकारी के 62 पदों में से 34 तथा प्रधान सहायक के 140 पदों में से 8 पद रिक्त है। वरिष्ठ सहायक के कुल स्वीकृत 218 पदों में से 166 पद रिक्त हैै। यद्यपि उपनल/वाहय स्त्रोतों से 50 पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैैं। कनिष्ठ सहायक के कुल स्वीकृत 263 पदों में से 99 पद रिक्त हैै लेकिन इससे डेढ़ गुना 154 उपनल/बाहय स्त्रोतों से कर्मचारी कार्यरत हैै।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन विकास परिषद के ढांचे में जल्द हो सकता है बदलाव
Next: कांग्रेस ने बांटे जिलों व विधानसभा क्षेत्र के प्रभार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.