Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दर्द देने लगा है यहां पर्यटन, आम लोगों को हो रही परेशानी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दर्द देने लगा है यहां पर्यटन, आम लोगों को हो रही परेशानी

RNS INDIA NEWS 15/05/2022
rns featured image new

देहरादून। ऐसा पर्यटन किस काम का जो स्‍थानीय लोगों को दर्द  दे जाए और सरकार है कि पूरी तरह से भीड़ को संभालने में फेल हो गयी। पूरा राज्‍य दिनभर जाम के झाम से उलझता रहा। पुलिस भी बेचारी क्‍या करे, किस किस को जो देखे। जाम देखे या वीआईपी या फिर कानून व्‍यवस्‍था।  चढ़ते पारे से बेहाल लोग राहत पाने के लिए लगातार उत्‍तराखंड का रुख कर रहे हैं। वहीं चारधाम यात्रा के कारण भी तीर्थयात्रियों की आवाजाही जारी है। हर सप्‍ताहंत राज्‍य के पर्यटक स्‍थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इस सप्‍ताहंत भी मसूरी, धनोल्‍टी, हरिद्वार और नैनीताल में हजारों की संख्‍या में लोग पहुंचे हैं। जिससे लगातार जाम लग रहा है। रविवार को धनोल्‍टी, मसूरी और हरिद्वार आने वाले पर्यटक घंटों जाम में फंसे रहे।
मसूरी में जेपी बैंड से जीरो प्वाइंट कैम्पटी रोड तक पांच किमी लंबा जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। इसी तरह माल रोड पर भी एक किमी तक लंबा जाम लग गया। यहां सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां दिनभर जाम के हालात बने रहे। होटल और गेस्ट हाउस में 80 प्रतिशत से ज्‍यादा की आक्यूपेंसी है।

वहीं टिहरी चम्बा-मसूरी रोड पर भी सुरकंडा से धनोल्टी के बीच लंबा जाम लग गया। यहां भी ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई, जिससे यात्री परेशान रहे। पहाड़ों की रानी मसूरी में करीब 350 होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे हैं। इन में आठ हजार कमरों के साथ करीब 25 हजार व्यक्तियों के ठहरने की क्षमता है। मसूरी के सभी होटल पैक होने के बाद भी पर्यटकों की आमद जारी है। मई महीने के दूसरे शनिवार, रविवार व सोमवार को लगातार तीन दिनों की छुट्टी होने से पर्यटक उत्‍तराखंड में उमड़े हैं। इससे यहां के पर्यटक स्‍थलों की रौनक तो बढ़ गई है, लेकिन पर्यटक लगातार लग रहे जाम में भी परेशान हो रहे हैं।
चारधाम यात्रा के बीच सप्‍ताहंत पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बंपर भीड़ उमड़ने से हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। चिलचिलाती गर्मी के बीच जाम में फंसने से श्रद्धालु, पर्यटक और आम यात्री बेहाल हैं। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। रविवार तड़के से ही भारी संख्या में वाहनों के हरिद्वार आने के कारण शहर के अंदर वह हाईवे की सड़कों पर जगह-जगह वाहनों की लंबी कतार लग गई।
यहां तक कि फोरलेन भी वाहनों से पूरी तरह पैक हो गया। उत्तरी हरिद्वार से लेकर मध्य हरिद्वार में सिंहद्वार फ्लाईओवर तक जगह-जगह जाम लगा हुआ है। यह समस्या वीकेंड पर दिल्ली व आसपास के राज्यों से भारी तादाद में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के उमड़ने से पैदा हुई है। हालात ये हैं कि भीषण गर्मी के बीच हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं और लोग परेशान हैं।

सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा स्नान के चलते रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी। जिससे सोमवार को भी यातायात व्यवस्था पटरी से उतरनी तय है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जाम खुलवाने के प्रयास चल रहे हैं। भारी वाहनों को शहर से बाहर ही रोक दिया गया है। चारधाम यात्रियों की भारी भीड़ और वीकेंड पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों के बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचने के कारण जाम की स्थिति पैदा हुई हैरविवार को देहरादून के सहस्त्रधारा में भी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। आलम ये रहा कि यहां लोग जाम में लगातार फंसते रहे। वहीं कैम्पटी में लोग तपती गर्मी से राहत पाते दिखे। रविवार दोपहरी को कैम्पटी फाल में पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया। रविवार को जहां एक ओर पहाड़ों की ओर जाने वाले पर्यटकों के वाहनों की कतार सड़क में थी, वहीं दूसरी ओर कोटद्वार के सिद्धबली धाम पहुंचने वाले श्रद्धालु भी अपने वाहनों से कोटद्वार पहुंचे थे। नतीजा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। आलम यह रहा कि मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में चौपहिया वाहनों के साथ ही दोपहिया व तिपहिया वाहन फंसे नजर आए। वहीं पर्यटन नगरी लैंसडौन के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। बड़ी तादाद में पहुंचे पर्यटकों ने क्षेत्र के दिलकश नजारों का दीदार किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेमिनार में कानूनी वसीयत तैयार करने के टिप्स दिए
Next: राशिफल 16 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.