Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एक बार फिर राजनीतिक मुद्दा बनकर उभरा, उत्तराखंड में नए जिलों के गठन का मामला
  • उत्तराखंड

एक बार फिर राजनीतिक मुद्दा बनकर उभरा, उत्तराखंड में नए जिलों के गठन का मामला

RNS INDIA NEWS 21/11/2021
default featured image

देहरादून। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं तो एक बार फिर उत्तराखंड में नए जिलों के गठन का मामला राजनीतिक मुद्दा बनकर उभर गया है। पिछले 10 वर्षों से नए जिलों के गठन को लेकर भाजपा और कांग्रेस लगातार घोषणाएं करते आ रहे हैं, मगर राज्य को बने 21 वर्ष हो गए, नए जिलों के गठन को लेकर गंभीरता किसी पार्टी में नजर नहीं आई।
यूं तो उत्तराखंड में नए जिलों की मांग राज्य गठन के बाद से ही लगातार उठती रही है, मगर सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस पर 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ने चार नए जिलों के गठन की घोषणा की। तब यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत व डीडीहाट को नए जिले बनाने की घोषणा की गई, लेकिन फिर निशंक मुख्यमंत्री पद से हट गए और भुवन चंद्र खंडूड़ी दोबारा मुख्यमंत्री बने। नए जिलों के गठन का शासनादेश भी हुआ लेकिन 2012 में कांग्रेस के सत्ता में आने पर मसला लटक गया।
कांग्रेस की सरकार बनी और मुख्यमंत्री बने विजय बहुगुणा, मगर उनके लगभग दो साल के कार्यकाल के दौरान इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई। बहुगुणा के उत्तराधिकारी बने हरीश रावत। चुनाव से ठीक पहले हरीश रावत ने नए जिलों के गठन का इरादा जाहिर किया। चार से आगे बढ़कर उन्होंने एकसाथ नौ जिले बनाने की बात कही, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मीडिया में इस तरह के बयान के बाद कांग्रेस ने तब कभी भी नए जिलों के गठन को लेकर आगे बढ़ने की मंशा दिखाई नहीं।
इसी साल विधानसभा सत्र के दौरान नए जिलों कर मामला उठा, मगर सरकार से कोई स्पष्ट जवाब मिला नहीं। अब हाल ही में हरीश रावत ने कहा कि वह मुख्यमंत्री रहते नौ नए जिले बनाने जा रहे थे, लेकिन एक मंत्री के इस्तीफे पर अड़ जाने के कारण वह ऐसा कर नहीं पाए। हालांकि रावत ने बताया नहीं कि इस्तीफे की धमकी देने वाले मंत्री कौन थे। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कुमाऊं दौरे के दौरान नए जिलों के गठन के लिए पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट की बात कही। इससे एक बार फिर इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में नए जिलों का गठन भी एक बड़ा मुद्दा हो सकता है।
महत्वपूर्ण बात यह कि जनगणना प्रक्रिया के कारण फिलहाल नई प्रशासनिक इकाइयों का गठन मुमकिन नहीं, मगर फिर भी मतदाताओं को लुभाने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल किया जा रहा है। गौरतलब है कि अभी जनगणना प्रकिया जारी है, कोरोना के कारण इसमें विलंब हुआ है। ऐसे में कोई नई प्रशासनिक इकाई नहीं बन सकती। नए जिले भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कड़ाके की ठंड में अर्धनग्न होकर बिच्छू घास पर बैठकर धरना दे रहा मनोज
Next: प्रेमी की शादी रुकवाने प्रेमिका पहुँची थाने, फिर हुआ ये

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.