Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट
  • देहरादून

उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट

RNS INDIA NEWS 02/03/2021
Weather

देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 3, 4 और 5 मार्च को प्रदेश में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। ऊचांई वाले पर्वतीय जिलों में हिमपात भी हो सकता है। मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ दो मार्च की रात से सक्रिय होगा। इसके कारण 3 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। यह सिलसिला अगले तीन दिनों तक रहने का अनुमान है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उधर, सोमवार को प्रदेश के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई। पंतनगर और दून में फरवरी माह के अंतिम दिनों में तापमान रिकार्ड ऊचांईयां छू रहा था वहां भी कमी नजर आई। दून में तापमान 27.7 व 9.6 रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक पर आ गया है। जबकि न्यूनतम सामान्य के बराबर आ गया है। पंतनगर में सोमवार का तापमान 28.6 रहा जो सामान्य से सिर्फ तीन डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.8, नई टिहरी में 18.4, पिथौरागढ़ में 22.9, अल्मोड़ा 25.9, बागेश्वर 30, गैरसैंण 22.2, लोहाघाट-20.2, मसूरी 18.1, रुडक़ी 29, नैनीताल 17, पौड़ी 18.2, रुद्रप्रयाग 27.2, रुद्रपुर 28.2, हर्षिल में 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार छह मार्च के बाद एक बार फिर तापमान में तेजी आ सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल स्टोर पर दवा बेचता मिला 12 वर्ष का बच्चा
Next: अभाविप ने की कैंपस रजिस्ट्रार की नियुक्ति की मांग

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.