Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में एंगलिंग का शौक भी पूरा कर सकेंगे पर्यटक- महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में एंगलिंग का शौक भी पूरा कर सकेंगे पर्यटक- महाराज

RNS INDIA NEWS 05/12/2020
default featured image

देहरादून। साहसिक खेलों के शौकीन पर्यटक अब उत्तराखण्ड आकर एंगलिंग कर सकेंगे। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कही। पर्यटन को बढ़ावा देने और आजीविका के लिए वन संसाधनों पर स्थानीय लोगों के पारंपरिक अधिकारों को बहाल करने के वास्ते उत्तराखंड वन विभाग ने प्रदेश के रिजर्व वन क्षेत्रों में कुछ शर्तों के साथ एंगलिंग (हुक के साथ मछली पकडऩा) की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आइये और साहसिक खेलों के साथ यहां की सुन्दरता का आनंद लिजिए।  उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली एक और गतिविधि जुड़ गई है। जिससे प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब एंगलिंग भी कर पायेंगे। राज्य के संरक्षित क्षेत्रों के बाहर नदियों और जलाशयों के उपयुक्त क्षेत्रों में एंगलिंग करने के लिए परमिट दिए जाने का निर्णय लिया गया है। जहां पर्यटक अगले वर्ष 31 मार्च तक एंगलिंग का शौक पूरा कर सकेंगे। पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि सरकार ने इस आशय का एक आदेश जारी किया है। इसके तहत पर्यटन की यह गतिविधि केवल एंगलिंग तक सीमित है। मछली के शिकार की अनुमति नहीं है। इसका अर्थ यह है कि पर्यटकों को एंगलिंग का शौक पूरा करने के बाद पकड़ी गई मछली को तुरंत पानी में छोडऩा होगा। नियमों के अनुसार पर्यटकों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि मछली को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। यह गतिविधि सूर्योदय व सूर्यास्त के दौरान ही की जा सकेगी। प्रदेश के जिन इलाकों में यह गतिविधि उपलब्ध होगी उनमें शारदा नयार, टोन्स डोडीताल, अस्सी गंगा, गंगा नदियां और व्यास घाट, कोसी व कोठड़ी नदियां शामिल हैं। जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि एंगलिंग से संबंधित सभी परमिट देने या रद्द करने का अधिकार प्रभागीय वन अधिकारी के पास होगा। हर तय जलाशय पर केवल एक ही पर्यटक एंगलिंग के लिए जा सकेगा और साथ में उसके सहायक व गाइड आदि होंगे, इनके अलावा किसी अन्य व्यक्ति को अनुमति नहीं होगी। एंगलिंग के दिशा निर्देशकों के तहत पर्यटकों को सुनिश्चित करना होगा कि पूर्ण शांति बनाए रखें, ज्यादा हिलें डुलें नहीं, उपयुक्त वस्त्र पहने रहें, पर्याप्त कवर लेकर रहें और पर्यावरण को क्षति न पहुंचाएं। मछली पकड़ के उसे एक साफ गीले बोरे में संभाला जाए और तुरंत पानी में छोड़ दिया जाए। परमिट धारक को वन और वन्य जीवन नियम-कानूनों का पूरा ध्यान रखना होगा और अगर वह उनमें कोई विसंगति पाता है तो उसे उसकी सूचना देनी होगी। केवल रॉड (बंसी/बल्सी) द्वारा ही मछली पकड़ी जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केन्द्रीय मंत्री डा. निशंक ने किया हर की पैड़ी विस्तारीकरण का निरीक्षण, जतायी नाराजगी
Next: हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में हुआ एआरटी सेंटर का शुभारंभ

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.