Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड में होमगार्ड्स को मिलेगा यह भत्ता, शासनादेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में होमगार्ड्स को मिलेगा यह भत्ता, शासनादेश जारी

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
rns featured image new

देहरादून। होमगार्ड्स स्थापना दिवस-2022 के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के द्वारा की गयी घोषणा के क्रम में उत्तराखण्ड शासन ने होमगार्ड्स को भी ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने पर ड्यूटी भत्ता दिये जाने का शासनादेश निर्गत किया है।

पुलिस महानिरीक्षक/कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना ने बताया कि पूर्व में होमगार्ड्स के ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने पर सम्बन्धित होमगार्ड्स को किसी प्रकार का कोई भी ड्यूटी भत्ता नही दिया जा रहा था। जिससे होमगार्ड्स की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती थी तथा मेहनती एवं कर्मठ होमगार्ड्स की कार्यक्षमता प्रभावित होती थी। जिसको सबल बनाये जाने हेतु उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने के परिणामस्वरूप अस्पताल में भर्ती होने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी/चिकित्सा अधीक्षक द्वारा स्वस्थ घोषित किये जाने तक की अवधि (जो पूर्ण सेवाकाल में 06 माह से अधिक नहीं होगी) पर ड्यूटी पर मानते हुए ड्यूटी भत्ता अनुमन्य किया गया है।
कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स द्वारा होमगार्ड्स मुख्यालय से पत्र जारी करते हुए समस्त जनपदों के जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स को आदेशित किया है कि इस शासनादेश के सम्बन्ध में समस्त होमगार्ड्स को अवगत कराया जाए। इस शासनादेश के जारी होने से होमगार्ड्स में खुशी की लहर है।
पुलिस महानिरीक्षक/कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना ने यह भी बताया कि भविष्य में होमगार्ड्स के उत्थान हेतु कई अन्य कल्याणकारी कार्य किये जाएंगे। जिससे होमगार्ड्स के मनोबल में और अधिक वृद्वि होगी एवं होमगार्ड्स उच्च मनोबल के साथ पुलिस/प्रशासन के साथ ड्यूटी करेंगे तथा उत्तराखण्ड राज्य में होमगार्ड्स की कार्य क्षमता में मजबूती प्रदान किये जाने हेतु उक्त कदम एक मील का पत्थर साबित होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नलकूप से मोटर चोरी में दो गिरफ्तार
Next: नई पेंशन स्कीम के खिलाफ रविवार को निकलेगी रैली

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.