Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में 1 जून तक बढ़ाया गया कर्फ्यू
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में 1 जून तक बढ़ाया गया कर्फ्यू

RNS INDIA NEWS 24/05/2021
Breaking badi khabar.jpg

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को फिर बढ़ा दिया है। एक ये एक जून की सुबह तक लागू रहेगा। पहले कोरोना कर्फ्यू 25 मई की सुबह तक बढ़ाया गया था। कोरोना के मामलों में कमी आने पर सरकार अभी छूट देने के पक्ष में नहीं है। ताकी कोरोना की चेन को पूरी तरह से तोड़ा जाए। अब इसकी अवधि को बढ़ाकर एक जून की सुबह तक कर दी गई है।

सरकार के प्रवक्ता वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि राज्य में अब 1 जून तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा जरूरी सेवा से जुड़ी दुकानें अब 7 बजे की जगह 8 से 11 बजे तक खुलेंगी। परचून व राशन की दुकानें 28 मई को सुबह 8 से 12 बजे तक खुलेगी। इस दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने कैबिनेट के सहयोगियों से विचार विमर्श करने के बाद कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है।


भाई बनकर महिला के खाते से उड़ाए 70 हजार

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि व्यापारियों से विचार विमर्श के बाद 1 जून तक कर्फ्यू बढ़ाया गया है। उन्होंने ने बताया कि अब दूध, सब्जी, मीट, मछली और अन्य जरूरी सेवा से जुड़ी दुकानें अब सुबह 7 से 10 की जगह 8 से 11 बजे तक खुलेंगी। इसके अलावा परचून व राशन की दुकानें अब 28 मई को सुबह 8 से 12 बजे तक खुलेगी। हर बार एक सप्ताह के कर्फ्यू की घोषणा के दौरान परचून की दुकानों को एक दिन ही खोलने की अनुमति दी जा रही है। इस दौरान लोग जरूरी सामान और राशन खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि राशन और किराने की दुकानों हेतु आम जनता को 28 मई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आवश्यक वस्तुओं के क्रय के लिए आवाजाही में छूट रहेगी।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से कोविड का ग्राफ प्रदेश में कम होता हुआ दिख रहा है, लेकिन अपने स्तर से सरकार पूरी तरीके से इसकी रोकथाम में जुटी हुई है। उनियाल ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा ही सरकार के सबसे पहली प्राथमिकता है। लिहाजा भविष्य में कोरोना आंकड़ों में कमी आएगी तो तात्कालिक परिस्थितियों के अनुसार कोविड में ढील दी जा सकेगी।

 

मां की गोद से फिसलकर नदी में गिरी बच्ची की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में शिक्षक गिरफ्तार
Next: मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा चक्काजाम

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.