Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • उत्तराखंड में कोरोना के 6 नए केस, 7 हुए स्वस्थ
  • कोरोना
  • देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 6 नए केस, 7 हुए स्वस्थ

RNS INDIA NEWS 19/10/2021
Corona

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब कमजोर पड़ गया है। मंगलवार को प्रदेश में छह नए मामले आए, जबकि सात मरीज स्वस्थ हुए हैं। अच्छी बात ये है कि दस जनपदों में मिला कोरोना का कोई मामला नहीं मिला है। राज्य में फिलवक्त कोरोना के 175 सक्रिय मरीज हैं। देहरादून जनपद में सबसे ज्यादा 99 सक्रिय मामले हैं। वहीं, आठ जिलों में सक्रिय मामले दस से कम हैं। बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से नौ हजार दो सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें आठ हजार 996 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में चार हरिद्वार और उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व ऊधमसिंह नगर में कोई नया मामला नहीं आया है। राज्य में अब तक कोरोना के तीन लाख 43 हजार 765 मामले आए हैं, जिनमें तीन लाख 30 हजार 65 (96.01 फीसदी) स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना संक्रमित 7397 मरीजों की मौत भी अब तक हो चुकी है।

फंगस से एक मरीज की मौत
प्रदेश में फंगस (म्यूकर माइकोसिस) से एक मरीज की मौत हुई है। मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती था। राज्य में अब तक फंगस के 590 मामले मिल चुके हैं। इनमें से 133 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 380 ठीक हुए हैं।

22 हजार 38 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण
राज्य में 801 केंद्रों पर 22 हजार 38 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब तक 74 लाख 38 हजार 87 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। जबकि 35 लाख आठ हजार 449 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 44 लाख 61 हजार 869 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली और 14 लाख 61 हजार 379 को दोनों खुराक लग चुकी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश से उत्तराखंड में 40 की मौत, 9 लापता, छह सौ लोगों को बचाया
Next: जब केदारनाथ में मौसम साफ हुआ तो वहां पहुंचे पर्यटन झूम उठे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.