Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में आराम फरमाने पहुँचे ‘पुष्पा’
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में आराम फरमाने पहुँचे ‘पुष्पा’

RNS INDIA NEWS 24/02/2022
rns featured image new

देहरादून। पुष्पा द राइज के हीरो एवं साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को मास्क में भी फैंस ने पहचान लिया। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इस सुपरस्टार को पहचानते ही लोगों में सेल्फी खिंचवाने की होड़ मच गई। इस दौरान कारोबारी नितिन पुंडीर ने उनको गुलदस्ता दे के देवभूमि आने पर स्वागत किया। अल्लू भी खुश नजर आए।

अल्लू के आने की सूचना सिर्फ स्थानीय युवा कारोबारी नितिन पुंडीर को लगी। नितिन ने उनको गुलदस्ता दिया तो उन्हें लगा शायद कि उनका किसी की तरफ से विधिवत स्वागत किया गया है। उन्होंने मुस्कुराहट के साथ गुलदस्ता स्वीकार किया और उनसे बात की। अल्लू बिना किसी सुरक्षा ताम-झाम के आए हैं। उनके साथ न तो बाउंसर दिखे न ही कोई स्टाफ। सिर्फ एक शख्स उनके साथ आया हुआ है। वह कुछ दिन यहीं रुकेंगे।

दक्षिण के सुपर स्टार किसी फिल्म की शूटिंग में नहीं आए, बल्कि `नरेंद्र नगर स्थित आनंदा रिसोर्ट में कुछ दिन आराम फरमाने और उत्तराखंड की सुंदरता का लुत्फ उठाने आए हैं। भारत के साथ ही विदेशों में धूम मचाने वाला यह सुपरस्टार करीब एक सप्ताह तक नरेंद्र नगर में ही रहेगा। उनका किसी से मिलने का औपचारिक कार्यक्रम इस दौरान नहीं है।

उनके आनंदा में ही आराम करने का कार्यक्रम गुप्त रूप से तैयार किया गया था। इसके बावजूद फैंस उन्हें पहचान गए और फोटो लेने लगे। काली पैंट और काली टी शर्ट में एडीडास का काला कोरोना मास्क पहने अल्लू अर्जुन जैसे ही बाहर आए, वहाँ मौजूद लोग उनके इर्द-गिर्द तत्काल जमा हो गए। कुछ उनके साथ फटाफट सेल्फी लेने में सफल हुए। कुछ इससे महरूम हो गए। अल्लू सेल्फी से बचने की कोशिश करते दिखे, लेकिन लोगों को अपनी मुस्कुराहट की सौगात देने में कंजूसी नहीं की। पुष्पा ने नजर का चश्मा भी लगाया हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंबर बढ़वाने को छात्र ने बोर्ड को कोर्ट में घसीटा, 3 साल बाद अब मिली जीत
Next: राजस्थान की कांंग्रेस सरकार की तरह प्रत्येक राज्य को करनी चाहिए पुरानी पेंशन बहाली

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.