Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में 13 लाख लोगों को नहीं लगी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 13 लाख लोगों को नहीं लगी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
corona-vaccine

देहरादून। उत्तराखंड में 13 लाख 55 हजार से अधिक लोगों का तय समय पर टीकाकरण नहीं हो पाया है। इससे लोगों को कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।  दरअसल सरकार ने राज्य में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण 31 दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। सरकार ने इसके लिए प्रयास भी किए, लेकिन पिछले कुछ महीनों में हुए धीमे टीकाकरण की वजह से 13 लाख 55 हजार से अधिक पात्र लोग अभी तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ले पाए हैं।

राज्य में 18 से 44 वर्ष के लोगों की संख्या 49 लाख और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 27 लाख के करीब है। 31 दिसंबर 2021 तक राज्य में कुल एक करोड़ 41 लाख डोज वैक्सीन दी जा चुकी हैं। इनमें 77 लाख लोगों ने फर्स्ट डोज जबकि 63 लाख लोगों ने दूसरी डोज ली है। यानी राज्य में 13 लाख 55 हजार से अधिक लोगों को अभी भी दूसरी डोज दी जानी बाकी है।
कोरोना की दूसरी लहर में देश में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी। ऐसे में यदि कोरोना की तीसरी लहर ने व्यापक रूप लिया तो परेशानी बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोराना वैक्सीन न लेने वालों पर वायरस अधिक प्रभावी रह सकता है। इसीलिए दुनियांभर में टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। उत्तराखंड में पिछले साल 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरूआत हुई थी और तब से लगातार टीकाकरण अभियान चल रहा है।

एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि राज्य में जो लोग टीकाकरण से वंचित रह गए हैं उनका टीकाकरण चुनाव से पहले होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। सख्ती नहीं बरती गई तो चुनावों में इसके और फैलने का खतरा है। ऐसे में सभी का टीकाकरण चुनाव से पहले किया जाना जरूरी हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करी में दो गिरफ्तार
Next: भाजपा की विजय रथ यात्रा का दूसरा चरण शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.