Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा उत्तराखंड स्थापना दिवस
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा उत्तराखंड स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
default featured image

अल्मोड़ा। राज्य स्थापना दिवस की 21वीं वर्षगाँठ मनाये जाने के सम्बन्ध में शासन से प्राप्त नवीन दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने नवीन कलेक्ट्रेट में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रातः 7ः00 बजे नन्दादेवी मन्दिर से प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद 9:00 बजे शहीद स्मारक स्थल शिखर तिराहा में माल्यार्पण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम नवीन कलेक्ट्रेट में प्रातः 10:00 बजे से प्रारम्भ होगा। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रभारी मंत्री इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 10:20 बजे मुख्यमंत्री के अभिभाषण का कार्यक्रम स्थल में लाईव प्रसारण होगा इसके लिए उन्होंने पर्यटन विकास अधिकारी व एनआईसी के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थायें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य में किए गये विकास कार्यों, योजनाओं व कार्यक्रमों से सम्बन्धित प्रकाशित विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थापना दिवस को उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा जिसमें 13 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया जायेगा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हत्या के अभियुक्त की जमानत प्रार्थना ख़ारिज
Next: अल्मोड़ा नगर में बनेंगे नए पार्किंग स्थल : जिलाधिकारी वन्दना सिंह

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.