Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर में बनेंगे नए पार्किंग स्थल : जिलाधिकारी वन्दना सिंह
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर में बनेंगे नए पार्किंग स्थल : जिलाधिकारी वन्दना सिंह

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट में शहर हेतु नये पार्किंग स्थल विकसित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के अलावा समस्त सभासदों व व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में शहर में आये दिन लग रहे जाम से निजात पाने के लिए छोटी-छोटी पार्किंगों को विकसित किए जाने पर चर्चा की गयी। बैठक में धारानौला, आफिसर्स कालोनी, सिकुड़ा बैण्ड, करबला व माल रोड में उपलब्ध स्थानों पर पार्किंग बनाये जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये जिससे वाहनों को वहाँ पार्क किया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर पार्किंग बनाये जाने हेतु बहुत कम कार्य किया जाना है उन स्थानों में 10 दिन के भीतर पार्किंग प्रारम्भ हो जाय साथ ही जहाँ प्रस्ताव बनाये जाने की आवश्यकता हो उन्हें 15 दिन के भीतर तैयार कर लें। बैठक में भारी वाहनों द्वारा लोडिंग अनलोडिंग के समय को निर्धारित कर उसके इतर लोडिंग अनलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये साथ ही मेन रोड पर केमू, रोडवेज व टैक्सी चालकों द्वारा सवारी भरी जाती है जिससे जाम की समस्या बनी रहती है इसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारी इसका निरीक्षण कर लें साथ ही उक्त लोगों के साथ बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त कराई जाय।

इस दौरान सवारियों से ज्यादा किराया वसूलने की भी शिकायत पर जिलाधिकारी ने एआरटीओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने भी अपने सुझाव रखे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुशील साह के अलावा समस्त सभासद व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा उत्तराखंड स्थापना दिवस
Next: नक्सल मोर्चे पर तैनात सशस्त्र जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 17.10.03_11zon
  • अल्मोड़ा

चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.