Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड को केंद्र से मिलेगा 400 मेगावाट थर्मल पॉवर का अतिरिक्त कोटा
  • देहरादून

उत्तराखंड को केंद्र से मिलेगा 400 मेगावाट थर्मल पॉवर का अतिरिक्त कोटा

RNS INDIA NEWS 21/08/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड को केंद्र से बिजली का अतिरिक्त कोटा अब बढ़ कर 400 मेगावाट मिलेगा। वो भी पूरी तरह थर्मल पॉवर के रूप में। अभी केंद्र से मिलने वाला अतिरिक्त कोटा सितंबर में समाप्त होने जा रहा है। सीएम पुष्कर धामी को दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने अतिरिक्त बिजली का कोटा देने की सहमति दी। दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से हुई मुलाकात में सीएम धामी ने कहा कि राज्य की बिजली जरूरतों की सुरक्षा के लिए बेस लोड सुरक्षित बेहद जरूरी है। इसके लिए राज्य को कोयला आधारित थर्मल प्लांट से 400 से 450 मेगावाट स्थायी बिजली का आवंटन किया जाए। उन्होंने अप्रैल से सितंबर 2023 तक औसतन 300 मेगावाट बिजली हर महीने देने पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार जताया। कहा कि उत्तराखंड में बिजली की कुल उपलब्धता में 60 प्रतिशत से अधिक जल विद्युत परियोजनाओं का हिस्सा है। मौसम बदलते ही इससे बिजली की उपलब्धता में अंतर आ जाता है। सर्दियों में जल विद्युत परियोजनाओं से उत्पादन एक तिहाई रह जाता है। सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की तकनीकी समिति भी उत्तराखंड आकर जमीनी हालात को देख चुकी है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में भी उत्तराखंड में बेस लोड की अनुपलब्धता को स्वीकार किया है। समिति ने भी उत्तराखंड को कोयला आधारित प्लांट से लगभग 400 मेगावाट उपलब्धता सुनिश्चित कराने को अपनी संस्तुति दी है। ऐसे में राज्य को कोयला आधारित प्लांटों से 450 मेवा स्थायी आवंटन किया जाना बेहद जरूरी है। इस पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली केंद्रीय कोटे से राज्य को उपलब्ध कराने पर सहमति दी। इस अवसर पर सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम, एमडी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुराचार का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार
Next: डीडीहाट की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.