Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी आप : मोहनिया
  • देहरादून

उत्तराखंड की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी आप : मोहनिया

RNS INDIA NEWS 05/07/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ही दल धर्म की राजनीति करते हैं। आप ही सर्वांगीण विकास की सोच के साथ कार्य करती है, जो उत्तराखंड की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। कार्यकर्ताओं से आगामी विस चुनाव में विजय की पताका फहराने के लिए चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। आप प्रदेश प्रभारी मोहनिया सोमवार को गोल मार्केट स्थित बाबा काली कमली धर्मशाला के सत्संग हाल में आयोजित कार्यक्रम मिशन विजय शंखनाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब काम की राजनीति करने का समय आ गया है। लिहाजा पार्टी के दिल्ली में विकास कार्यों को देखते हुए उत्तराखंड की जनता भी विकास की राजनीति की पक्षधर है और आप पार्टी ही वो विकल्प है जो सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। उन्होंने कहा कि अब हर विधायक को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को दिखाना होगा कि उसने 5 साल में जनता के लिए क्या किया। प्रदेशवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सरकार ने जन सुविधाएं जुटाने को कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई। पार्टी हर बूथ को मजबूत करेगी। इसके लिए पार्टी यु़द्ध स्तर पर सभी बूथों पर कार्यकर्ता का चयन कर रही है। सभी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को डिजिटल ट्रेनिंग दी जाएगी। मीडिया प्रभारी संजय सिलस्वाल के संचालन में चले सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, लोकसभा प्रभारी सुनील लोहिया, अमित बिश्नोई, दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल ज्ञान रावत, विजेंद्र पासवान, मनोज कोठियाल, लालमणी रतूड़ी, राखी ध्यानी, शहनाज, मुकेश रानी, रजनी कश्यप, अनीता, गंगा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में डूब रहे दो युवकों को पुलिस ने बचाया
Next: ग्यारह साल की बच्ची से दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.