Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड की बेटी को इंटरनेशनल गेम में पहुँचाने में पहाड़ परिवर्तन समिति ने की बड़ी पहल
  • देहरादून

उत्तराखण्ड की बेटी को इंटरनेशनल गेम में पहुँचाने में पहाड़ परिवर्तन समिति ने की बड़ी पहल

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
23-

देहरादून। उत्तराखण्ड में क़ई खेल प्रतिभाएं हैं जो समय समय पर देश प्रदेश का नाम रोशन करती हैं। क़ई बार आर्थिक संकटो के कारण यह खेल प्रतिभाएं आगे नही पहुंच पाती। आपको बता दें कि उत्तराखण्ड बेटी ऋषिकेश की अंबिका का सिलेक्शन नेपाल में होने जा रहे फोर्थ इंटरनेशनल स्टूडेंट्स गेम्स के लिए हुआ है लेकिन इस बीच आर्थिक संकट के कारण इस बेटी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । ऐसे में पहाड़ परिवर्तन समिति ने ये बीड़ा उठाया। देवभूमि मार्शल आर्ट एकेडमी की कोच शिवानी गुप्ता द्वारा सूचना पहुँचाने के बाद, समिति की निवर्तमान अध्यक्षा प्रिंसी रावत ने फेसबुक पोस्ट जारी करते हुए जनता से इस बेटी की मदद की अपील की । आपको बता दें कि 48 घण्टे के भीतर ही इस बेटी के लिए 25 हजार की धनराशि एकत्रित हुई। पहाड़ परिवर्तन समिति की निवर्तमान अध्यक्षा प्रिंसी रावत का सोशल मीडिया के सभी मित्रों को धन्यवाद करते हुए कहना है कि यह पुण्य कार्य सभी की मदद के बिना असम्भव था। सभी आगे आए और जो सम्भव सहायता हुई, उससे अम्बिका की मदद की गई। आज एकेडमी जाकर 15 साल की अम्बिका सवास को प्रतियोगिता रजिस्ट्रेशन फ़ीस के लिए 25000 सुपुर्द किए गए, और यह संदेश दिया गया कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आड़े आएँ प्रतिभा को निखरने से कोई नहीं रोक सकता। मौक़े पर पहाड़ परिवर्तन समिति की निवर्तमान अध्यक्षा प्रिंसी रावत, कराटे कोच शिवानी गुप्ता, कोच विपिन डोगरा, प्रीतम सिंह जेठा व सत्यम कालरा आदि मौजूद रहे। अंबिका कराटे के क्षेत्र में पहले भी गोल्ड मेडल जीत चुकी है। वर्तमान में देवभूमि मार्शल आर्ट एकेडमी ऋषिकेश में अंबिका ट्रेनिग ले रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बद्रीनाथ में नमाज पढ़ने के विरोध में हिजाम का प्रदर्शन
Next: विस अध्यक्ष ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.