Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड फिल्म जगत की अभिनेत्री गीता उनियाल का असामयिक निधन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड फिल्म जगत की अभिनेत्री गीता उनियाल का असामयिक निधन

RNS INDIA NEWS 21/02/2024
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड सिनेमा जगत के लिए दुःखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड फिल्म जगत की प्रसिद्ध कलाकार अभिनेत्री गीता उनियाल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह कई वर्षों से कैंसर से लड़ रही थी। जिसके चलते उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने निवास स्थान पर ही अंतिम सांस ली और इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
ये जानकारी पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक के माध्यम से दी उन्होंने बताया कि गीता ने अपने आवास पर आखिरी सांस ली। आपको बता दें गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है। देश-विदेश के मंचों पर गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दी। गीता ने 300 से ज्यादा वीडियो एलबम और 17 फीचर फिल्मों में किरदार निभाया था।उनके निधन से उत्तराखंड कला जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।
2020 में उन्हें कैंसर ने जकड़ लिया था, एक बार सफल सर्जरी होने के बाद दोबारा वे कैंसर ग्रसित हो गईं। उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर 20 साल का है। जिसमें 5 बड़े पर्दे की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इन 20 साल में वह अनगिनत गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी थी। उत्तराखंड के लोगों के हौसले भी यहां के पहाड़ों की तरह सुदृढ़ हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि कैंसर पीड़ित होने के बावजूद उत्तराखंडी फिल्मों की नामी अभिनेत्री गीता उनियाल ने हार नहीं मानी, उन्हें 3 साल से कैंसर था और पिछले साल उनका कैंसर का ऑपरेशन भी हुआ था। गंभीर बीमारी होने के बावजूद भी उन्होंने काम के प्रति अपने लगाव को कभी कम न होने दिया, हाल ही में रिलीज हुई जय मां धारी देवी में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला अस्पताल में कूल्हा, घुटना प्रत्यारोपण के ऑपरेशन शुरू
Next: उत्तराखंड में निजी स्कूलों के 19 हजार दाखिलों की होगी जांच, आरटीई में हुए थे छात्रों के एडमिशन

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.