Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के शिक्षक काली पट्टी बांध कर पढ़ाई कराएंगे
  • देहरादून

उत्तराखंड के शिक्षक काली पट्टी बांध कर पढ़ाई कराएंगे

RNS INDIA NEWS 26/09/2023
default featured image

देहरादून। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षक बुधवार को काली पट्टी बांध कर स्कूलों में पढ़ाई कराएंगे। राज्य सरकार पर शिक्षकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार के बाद दूसरे चरण में आठ अक्टूबर का देहरादून में सरकार जागरण रैली निकाली जाएगी। जिला मुख्यालयों पर शिक्षक विरेाध प्रदर्शन भी किया जाएगा। चौहान और संघ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने कहा कि सभी पदाधिकारी और शिक्षकों को आंदोलन की तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दे दिए गए हैं। कहा कि आंदोलन 30 अक्टूबर तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा। तीस अक्टूबर को शिक्षा निदेशालय में धरने के दिन ही आगे की रणनीति की घोषणा कर दी जाएगी। चौहान और पैन्यूली का कहना है कि विभागीय अधिकारी लगातार शिक्षक के हित से जुड़े मामलों को लटका रहे हैं। विभागीय मंत्री, सचिव,डीजी आदि आला अफसरों शिक्षकों की मांगों से संबंधित विषयों की सही जानकारी नहीं दी जा रही है। इसकी वजह से तमाम मुद्दे वर्षों से अटके हैं। पिछले महीने चार अगस्त को शिक्षा मंत्री ने कई मांगों पर कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन अधिकारियों ने उन पर भी कई अड़चनें लगा दीं है। यात्रावकाश के आदेश पर वित्त विभाग ने ही आपत्ति लगा दी है। अब शिक्षक बर्दास्त नहीं करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग
Next: आउटसोर्स, संविदा कर्मियों को रिटायरमेंट पर एक से दो लाख तक सहायता

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.