Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश के लिए करना पड़ेगा इंतजार
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश के लिए करना पड़ेगा इंतजार

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। पूरे उत्तराखंड में खासकर पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को अगले कुछ दिनों तक सूखी ठंड के थपेड़े सहने पड़ेंगे। फिलहाल बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 10 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं मौसम में नमी कम होने से पर्वतीय क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा, जिससे लोगों को परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। अगले 10 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। मौसम में नमी कम होने के साथ ही कोहरे का दायरा बढ़ेगा। खासकर पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को कोहरे से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पिथौरागढ़ सहित अन्य जनपदों में सुबह के समय कोहरा छाने से ठंड का असर बढ़ गया है। इधर, बारिश न होने से किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है।
मुनस्यारी में 2 डिग्री पहुंचा तापमान:  पर्यटन नगरी में तापमान 2 डिग्री पहुंच गया है। बीते दिनों यहां के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट बदली है। मौसम साफ रहने के बाद भी निचले इलाकों में पारा तेजी से लुढ़क रहा है, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ ही आग का सहारा लेने को मजबूर हैं।
बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ी: बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। आमतौर पर पर्वतीय जनपदों में खेती आसमानी बारिश पर ही निर्भर है। इन दिनों बुआई का सीजन चरम पर है। पिथौरागढ़ में 36 हजार से अधिक किसान 40 हेक्टेयर में रवि की फसल बोते हैं। कई जगह खेतों में फसल उग चुकी है। लंबे समय तक बारिश नहीं होने से किसानों के लिए समय से बुआई करना मुश्किल हो गया है।
अगले 10 दिनों तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। निश्चित तौर पर बारिश न होने व मौसम में नमी कम होने के साथ ही कोहरे व पाले का असर बढ़ेगा। -विक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विभाग, देहरादून।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 8.24 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार
Next: आईआईटी मंडी: अब बगीचों में उगेगा कैंसर से लड़ने में सहायक जंगली फल काफल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.