Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के 7.60 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि
  • देहरादून

उत्तराखंड के 7.60 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

देहरादून। किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त के रूप में गुरूवार को उत्तराखंड के 7.60 लाख किसानों को 168 करोड़ रुपये मिल गए। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में दो-दो हजार रुपये डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए गए हैं। राजस्थान के सीकर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने 14 वीं किस्त वितरण किया। प्रदेश के किसान यहां सुभाष रोड स्थित एक होटल से वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े।
पीएम के संबोधन के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी राज्य के किसानों से रुबरू हुए। उन्होंने कहा कि पीएम ने देश किसानों को मजबूत करने का काम किया है। वर्ष 2014 तक केंद्रीय कृषि बजट महज 23 हजार करोड़ रुपये था। आज वह बढ़कर 1.25 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है। जोशी ने कृषि सचिव को किसान भवन में किसानों की सुविधा के लिए कॉल सेंटर बनाने के निर्देश भी दिए। इस कॉल सेंटर पर किसान अपनी समस्याएं विभाग तक रख सकेंगे। साथ ही जोशी ने सभी किसानों से ईकेवाईसी कराने की अपील भी की।
कृषि सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने सम्मान निधि योजना विस्तार से जानकारी दी। कहा कि उत्तराखंड को 300 किसान उत्पादक समूह (एफपीओ) बनाने का लक्ष्य मिला है। इसके तहत अब तक 207 का गठन कर लिया गया है। पर्वतीय राज्यों में एक एफपीओ में कम से कम 100 काश्तकारों को रखा गया है। राज्य सरकार ने कृषि और बागवानी के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है। आगामी एक से दो साल के भीतर प्रदेश में आठ हजार नए पॉलीहाउस तैयार किए जाएंगे। सभी डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रसंस्करित स्थानीय उत्पादों के लिए बाजारों में स्थान उपलब्ध करवाया जाए।
रहे मौजूद: विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर, महानिदेशक- कृषि एवं उद्यान रणवीर सिंह चौहान आदि।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हादसे में होटल कर्मी की मौत
Next: शिक्षकों की पदोन्नति पर दो संगठन आमने सामने

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.