Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हादसे में होटल कर्मी की मौत
  • देहरादून

हादसे में होटल कर्मी की मौत

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शहर में लक्ष्मणझूला रोड पर चंद्रभागा पुल के पास बिजली के खंभे से बाइक टकराने से एक होटल कर्मी की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार उसका साथी जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवाया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार तड़के करीब चार बजे की है। यमकेश्वर ब्लॉक स्थित ग्राम दुबड़ा के होटल कर्मी धर्मवीर (24) पुत्र शांति ऋषिकेश में बाइक से किसी काम से आ रहा था। उसके साथ दोस्त अमित भी सवार था। लक्ष्मणझूला रोड स्थित चंद्रभागा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। अमित दुर्घटना में घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। कोतवाल खुशीराम पांडे ने बताया कि धर्मवीर को गंभीर चोटें लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। अमित की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है। धर्मवीर के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वह तपोवन के एक होटल में पिछले एक महीने से हेड कुक के तौर पर काम कर रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोटे अनाज से बने व्यंजनों का लुत्फ उठाया
Next: उत्तराखंड के 7.60 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.