Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम पूर्वानुमान: प्रदेश के 7 जिलों में 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट
  • देहरादून

मौसम पूर्वानुमान: प्रदेश के 7 जिलों में 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट

RNS INDIA NEWS 16/07/2022
Weather

देहरादून। मौसम विभाग ने 19 जुलाई के साथ ही अब 20 जुलाई के लिए भी प्रदेश के सात जिलों में अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार जिलों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 जुलाई को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ ही अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इन दोनों दिन राज्य के बाकी जिलों में भी कहीं कहीं बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। दो दिन लगातार रेड अलर्ट के चलते मौसम विभाग ने राज्य में मध्यम से बड़े भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं कहीं सड़कों, राजमार्गों में अवरोध, कटाव, कुछ स्थानों पर नालों और नदियों के जल स्तर में अचानक वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव होने की आशंका जताई है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के समय लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। विशेषकर सभी जिले के प्रशासन को बांध प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण, आपदा की स्थिति में तत्पर रहने का सुझाव दिया गया है। वहीं 17 को राज्य में कहीं कहीं तीव्र बौछार की संभावना है लेकिन अलर्ट नहीं है। 18 जुलाई को नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव
Next: सीएम धामी ने किया वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.