Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड हाईकोर्ट ने ऋषिकेश में बेंच बनाने पर मांगे सुझाव, विरोध में उतरे वकील, बताई वजह
  • नैनीताल

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने ऋषिकेश में बेंच बनाने पर मांगे सुझाव, विरोध में उतरे वकील, बताई वजह

RNS INDIA NEWS 09/05/2024
nainital high court

नैनीताल(आरएनएस)।  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बुधवार को राज्य सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि वो गढ़वाल क्षेत्र के ऋषिकेश में हाई कोर्ट की एक बेंच स्थापित करने पर विचार करे और इस बारे में 21 मई तक अपना जवाब दाखिल करे। हालांकि बार एसोसिएशन ने ऐसी किसी भी कोशिश का कड़ा विरोध करने की बात कही है। बार एसोसिएशन का कहना है कि राज्य के निर्माण के वक्त बहुत सोच-समझकर ही राजधानी देहरादून को बनाया गया था, वहीं हाईकोर्ट नैनीताल को मिला था।  इस बारे में उत्तराखंड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस  रावत ने कहा, जब वकीलों ने उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा नई बेंच स्थापित करने पर विचार करने को लेकर राज्य सरकार को मौखिक आदेश देने का विरोध किया, तो मुख्य न्यायाधीश ने प्रस्तावित स्थानांतरण को लेकर वकीलों से सुझाव देने को कहा। हालांकि सुझाव मांगना कोर्ट के आदेश का हिस्सा नहीं हैं।

सुनवाई के दौरान निर्देश दिए :   बुधवार को ‘उत्तराखंड राज्य बनाम गुलशन भनोट’ मामले में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी और जस्टिस राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी (जो ऑनलाइन उपस्थित रहकर राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर रही थीं) को निर्देश दिया कि ऋषिकेश में आईडीपीएल की खाली जमीन पर हाईकोर्ट स्थापित करने पर विचार करें और याचिका दायर कर 21 मई तक कोर्ट में जवाब दाखिल करें।

वकीलों के बीच मच गया हंगामा  :   हाई कोर्ट के मौखिक आदेश के बाद वहां उपस्थित वकीलों के बीच हंगामा मच गया। इसके बाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने एक बैठक बुलाई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि वे अदालत का विभाजन पसन्द नहीं करेंगे और इसका विरोध करेंगे। लंच के बाद बार प्रतिनिधियों ने मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी से मुलाकात की और उन्हें इस बारे में एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनसे अपना आदेश वापस लेने और उस पर पुनिर्विचार करने का निवेदन किया गया। इसके बाद चीफ जस्टिस ने उनसे कहा कि उन्होंने अभी तक आदेश पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, साथ ही उन्होंने बार एसोसिएशन से भी हाई कोर्ट को स्थानान्तरित करने के संबंध में सुझाव देने के लिए कहा, क्योंकि यह मुद्दा मूल रूप से वकीलों द्वारा अदालत के ध्यान में लाया गया है।

हल्द्वानी में पेड़ कटेंगे, ऋषिकेश में जमीन खाली पड़ी है :  मुख्य न्यायाधीश ने राज्य सरकार को इस बारे में विचार करने का निर्देश दिया, क्योंकि हाई कोर्ट को हल्द्वानी में स्थानांतरित करने पर वहां सैकड़ों पेड़ काटने पड़ेंगे, जबकि ऋषिकेश में जमीन खाली पड़ी है। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा है कि प्रिंसिपल बेंच नैनीताल में ही रहेगी, लेकिन क्योंकि 70% मुकदमे देहरादून और गढ़वाल क्षेत्र से आते हैं, इसलिए एक बेंच ऋषिकेश में स्थापित की जानी चाहिए।
डीसीएस रावत ने बताया कि हाई कोर्ट को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ‘हाई कोर्ट बार एसोसिएशन न्यायालय को बेंचों में विभाजित करने का कड़ा विरोध करता है। उत्तराखंड में केवल 13 जिले हैं और अधिकांश भूमि पहाड़ी क्षेत्र में आती है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में केस करने वाले सभी तेरह जिलों से आते हैं और किसी विशेष जिले या क्षेत्र से वादकारियों की संख्या उच्च न्यायालय को खंडपीठों में विभाजित करने या इसे स्थानांतरित करने के लिए तर्कसंगत आधार नहीं बन सकती है।
ज्ञापन में आगे कहा गया है कि राज्य के गठन के समय राज्य का व्यापक विभाजन गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में किया गया था। बहुत सारे जन आंदोलन के बाद और उपरोक्त दोनों क्षेत्रों के संतुलित विकासात्मक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, यह निर्णय लिया गया कि राज्य की राजधानी देहरादून में बनाई जाएगी और उच्च न्यायालय कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल में स्थापित किया गया।’
बता दें कि पिछले साल 31 मई को, राज्य कैबिनेट ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में स्थानांतरित करने के लिए हल्द्वानी में 26.08 हेक्टेयर वन भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी थी। इससे पहले पिछले साल 24 मार्च को, केंद्र सरकार ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने के लिए सैद्धांतिक सहमति भी दे दी थी। हाई कोर्ट को को नैनीताल से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का मामला 2019 से ही चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा का वार्षिकोत्सव
Next: नर्सिंग शिक्षकों-छात्रों ने किया 135 यूनिट रक्तदान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.