Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में 69 प्रतिशत रही उपस्थिति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में 69 प्रतिशत रही उपस्थिति

RNS INDIA NEWS 09/04/2023
rns featured image new

देहरादून। नकल माफिया की धरपकड़ के बीच 894 पदों के लिए आयोजित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा रविवार को सम्पन्न हो गई। जिसमें कुल उपस्थिति 69.27 प्रतिशत रही, आयोग ने परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न होने का दावा किया है। जबकि उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ ने इस परीक्षा में भी पेपर लीक होने का आरोप लगाया है।
लोक सेवा आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि रविवार को प्रदेश के 625 परीक्षा केंद्रों पर 11 से एक बजे के बीच परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कुल 2.06 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1,42,973 ने परीक्षा दी, जबकि 63,417 गैर हाजिर रहे। इस तरह कुल उपस्थिति 69.27 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं आई है, आयोग एक सप्ताह के अंदर उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन उपलब्ध करा देगा।

आरोपियों की आयोग को जानकारी नहीं
एसटीएफ ने एक दिन पहले ही इस परीक्षा में नकल प्रयासों का भंडाफोड़ किया था। जिसमें आयोग ने 15 अभ्यर्थियों के पेपर खरीदने की जानकारी पुष्ट होने की बात करते हुए, कुछ के नाम भी सार्वजनिक किए थे। लेकिन आयोग के पास इसकी कोई अधिकारिक जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। इसलिए संदिग्ध आरोपियों के पेपर देने या ना देने की जानकारी आयोग के पास नहीं है। सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पूर्व में डिबार किए गए 106 पर आयोग तय प्रक्रिया के तहत पहले ही रोक लगा चुका है, नए आरोपियों की अभी जानकारी नहीं है।

बेरोजगार संघ ने किया पेपर लीक का दावा
इधर, परीक्षा समपन्न होने के तत्काल बाद उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने पेपर लीक होने का दावा किया है। बॉबी पंवार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रविवार को हुई वन आरक्षी परीक्षा का पेपर पहले ही हरिद्वार के एक गांव में अभ्यर्थियों को पढ़वाया गया था। उन्होंने कहा कि संघ इस संबंध में जल्द एसटीएफ से मिलेगा और आरोपियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अचानक बजरंग सेतु पहुंचे महाराज, कहा गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तय सीमा में पूरा हो निर्माण काम
Next: आग से कैफे जलकर स्वाहा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.