Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आग से कैफे जलकर स्वाहा
  • हरिद्वार

आग से कैफे जलकर स्वाहा

RNS INDIA NEWS 09/04/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पुराना रानीपुर मोड़ से चंद कदम की दूरी पर एक बिल्डिंग के सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित एक कैफे में अचानक से रविवार तड़के आग लग गई। आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। हालांकि जबतक कैफे का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। एफएसओ प्रताप सिंह राणा ने बताया कि चार दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह प्रारंभिक जांच में साफ नहीं हो सकी है। संभवत शार्ट सर्किंट से ही आग लगी होगी। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के सूचना मिली कि भाटिया कॉम्पलेक्स में सबसे ऊपर की मंजिल में बने नाइन ड्रैगन कैंफे में आग लगी है। दमकल की गाड़ी जब मौके पर पहुंची तो आग ने विकराल रूप ले चुकी थी। ऐसे में मायापुर फायर स्टेशन और सिडकुल फायर स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि चूंकि कैफे के ऊपर पक्का निर्माण न होकर टीनशेड था और बांस का इंटीरियर था। इसलिए आग तेजी से फैल गई थी। कैफे में कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन कैफे संचालक द्वारा किया जा रहा है। गनीमत रही कि आस पास की दुकानों में आग की लपटे नहीं पहुंची। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कैफे स्वामी चिराग आनंद से फायरकर्मी इस संबंध में पूछताछ कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में 69 प्रतिशत रही उपस्थिति
Next: मेडिकल स्टोर स्वामी ने लगाई फांसी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.