Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जंगल वाले रास्तों पर गाड़ी चलाना हुआ महंगा, उत्तराखंड वन विभाग ने बढ़ाया चार्ज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जंगल वाले रास्तों पर गाड़ी चलाना हुआ महंगा, उत्तराखंड वन विभाग ने बढ़ाया चार्ज

RNS INDIA NEWS 01/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   वन विभाग ने  उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके के रास्तों पर पर लगने वाले चार्ज को बढ़ाने का फैसला लिया है। वन विभाग के ताजा निर्णय के अनुसार मोटर मार्गों पर वाहन चलाना महंगा हो गया है। वन विभाग ने उत्तराखंड के सभी वन मार्गों के रख-रखाव के लिए लिया जाने वाला संधारण शुल्क 38 फीसदी तक बढ़ा दिया है। इससे लालढांग-चिल्लरखाल सहित तमाम मार्गों पर आने-जाने वाले वाहन चालकों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। राज्यभर में रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र से गुजरने वाले हजारों छोटे-बड़े वन मोटर मार्ग हैं। इनके निर्माण और रखरखाव का जिम्मा भी वन विभाग पर है। ऐसी सड़कों की मेंटीनेंस के लिए वन विभाग हर आने-जाने वाले वाहन से हर फेरे के पैसा लेता है। खासकर नदी क्षेत्र में खनन के लिए आने वाले वाहन इन्हीं सड़कों से गुजरते हैं। अब इन रास्तों पर चलने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। इसके लिए चार पहिया वाहनों और ट्रैक्टरों के लिए अलग-अलग चार्ज रखा गया है। वन विभाग ने वाहनों के चार्ज के लिए लिस्ट भी जारी की है। आइए देखते हैं।

किस वाहन के लिए अब कितना शुल्क
पहाड़ी रास्तों के जंगल वाले रास्ते पर गुजरने वाले वाहनों के लिए वन विभाग द्वारा लिस्ट भी जारी की गई है। इस लिस्ट में वाणिज्यिक उपयोग वाले भार वाहन-410 रुपये प्रति फेरा। खाद्य सामग्री वाले बड़े वाहन-180 रुपये। प्राइवेट कार-70 रुपये। बस-पिकअप-70 रुपये। कॉमर्शियल सवारी वाहन-140 रुपये। दोपहिया-15 रुपये देने पड़ेंगे। निजी ट्रैक्टर के लिए180 रुपये देने होंगे। व्यवसायिक ट्रैक्टर के लिए 240 रुपये और भैंसा बग्गी-50 रुपये देने होंगे। इस तरह अब पहाड़ी रास्तों पर बार-बार यात्रा करने वाले वाहनों को ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा, जिससे उनकी जेब पर असर पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी स्कूलों की मनमानी पर देहरादून प्रशासन का बड़ा एक्शन, प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल पर ₹5.72 लाख का जुर्माना
Next: राशिफल 02 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.