Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड बार काउंसिल की चुनावी प्रक्रिया शुरू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

उत्तराखंड बार काउंसिल की चुनावी प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल की नई कार्यकारिणी के लिए सोमवार से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए अनिल पंडित व उपाध्यख पद के लिए कुलदीप सिंह ने नामांकन दाखिल किया। चार मार्च को मतदान के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। बार काउंसिल अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी ने बताया कि नामांकन व चुनाव कार्यक्रम की सूचना बार काउंसिल की ओर से समस्त 20 सदस्यों को डाक के माध्यम से पूर्व में ही भेजी गई है। सोमवार को अध्यक्ष पद पर अनिल पंडित, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सिंह ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इसके अलावा अन्य पदों पर फिलहाल नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। 2 मार्च को भी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 3 मार्च को दोपहर 12 बजे तक होगी। उसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 3 मार्च को ही नाम वापसी होगी। जबकि 4 मार्च को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच मतदान होगा। मतदान के तत्काल बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें बार काउंसिल के 20 सदस्यों के साथ ही एक पदेन सदस्य अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तलाक के बाद दोबारा जबरन शादी करने के लिए पत्नी से मारपीट
Next: युवक के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.