Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand । भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग में 25-30 हजार लोगों के शामिल होने का दावा
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Uttarakhand । भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग में 25-30 हजार लोगों के शामिल होने का दावा

30/03/2022
Uttarakhand । भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग में 25-30 हजार लोगों के शामिल होने का दावा

रुद्रप्रयाग : भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग जनपद में पार्टी द्वारा तैयारियां की जा रही है। जिला संगठन द्वारा यात्रा को भव्य और बेहतर बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी दी गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बताया कि यात्रा में करीब 25 से 30 हजार लोग शामिल होंगे।

यात्रा के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंच जायेगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से पुनः सत्ता पर वापसी करेगी। प्रदेश में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा हर जनपद में पहुंचकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम कर रही है।

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बताया कि जनपद में 24 दिसम्बर को जिले के प्रवेश द्वार खांकरा में यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया जायेगा। इसके बाद रुद्रप्रयाग नगर मंडल की ओर से रैंतोली, जखोली, सिद्धसौड और तिलवाड़ा मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ तिलवाड़ा कस्बे में रोड शो और अगस्त्यमुनि में जनसभा का आयोजन किया जायेगा।

फिर विजय संकल्प यात्रा चन्द्रापुरी-भीरी होते हुए ऊखीमठ ओंकारेश्वर मन्दिर में दर्शन के बाद रोड शो करते हुए चोपता से चमोली जनपद को प्रस्थान करेगी। यात्रा पुनः 26 दिसम्बर को यात्रा रुद्रप्रयाग जिले के नागरासू घोलतीर में प्रवेश करेगी, जहां भव्य स्वागत कर रुद्रप्रयाग में रोड शो के बाद पौड़ी जिले के लिए प्रस्थान करेगी।

रुद्रप्रयाग में रोड शो के दौरान 25 से 30 हजार लोग यात्रा में उमड़ेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि केदारनाथ व रुद्रप्रयाग विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में यात्रा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां की जायेंगी।

विजय संकल्प यात्रा में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत, काबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहेंगे। यात्रा के जिला संयोजक विधायक भरत सिंह चौधरी रहेंगे।

उन्होंने बताया कि विजय संकल्प यात्रा को जिले में भव्य स्वागत की तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। प्रत्येक मण्डल के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता यात्रा में शिरकत करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी मण्डल अध्यक्ष व प्रभारी की होगी। पत्रकार वार्ता में विजय संकल्प यात्रा की जिला प्रमुख अमरदेई शाह, जिला मीडिया प्रमुख ओम प्रकाश बहुगुणा मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Uttarakhand । प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुनः होगी सत्तासीन
Next: Rudraprayag । आगामी विस चुनाव के मद्देनज़र लाईसेंसी शस्त्र थाना चौकियों में जमा करने के जारी हुए निर्देश

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.