Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • यूपी-दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों की होगी कोरोना जांच
  • उत्तराखंड
  • कोरोना
  • देहरादून

यूपी-दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों की होगी कोरोना जांच

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
Corona new

देहरादून। कोरोना की चौथी लहर की आशंका के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार जल्द ही दूसरी राज्यों से आने वाले लोगों का कोविड टेस्ट कराने जा रही है। टेस्टिंग की क्षमता को भी दो गुना बढ़ाने का फैसला लिया गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही दिल्ली-यूपी सहित पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की ओर रुख करते हैं।

ऐसे में उत्तराखंड में भी कोरोना केस बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। सरकार बॉर्डर पर ही पर्यटकों और यात्रियों की कोविड जांच शुरू कर सकती है। चूंकि, अगले महीने 03 मई से चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है, ऐसे में कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना जांच अनिवार्य की जा रही है।

धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना की संभावित लहर के दृष्टिगत अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं हों। अभी से इसका भी ध्यान रखा जाए कि मैनपावर की कोई कमी न हो। उन्होंने 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों के टीकाकरण में गति में तेजी लाने व जन जागरूकता अभियान शुरू करने को भी कहा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम के अलावा जो-जो लोग भी बाहर से आएंगे, उन्हें टेस्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और उन सभी की टेस्टिंग भी की जाएगी। कहा कि उत्तराखंड में हालांकि चिंताजनक स्थिति नहीं है। अभी राज्य में कोरोना के 83 केस हैं। ये सभी व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं। अफसरों की बैठक में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमों का पालन कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि चारधाम रूट सहित सभी सरकारी अस्पतालों में जरूरी जीवनरक्षक दवाओं सहित जरूरी उपरकणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

स्कूलों में भी होगा वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने कहा कि गुरुवार को वे स्कूलों में भी वैक्सीनेशन शुरू करने के बाबत बैठक करेंगे। इसके लिए अभिभावकों का भी परामर्श लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर पूरे रूट पर स्वास्थ्य केंद्रों में पुख्ता व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए हैं।

उत्तराखंड में पहली व दूसरी डोज लगभग शत-प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। अब बूस्टर डोज के साथ ही 12 वर्ष से अधिक उम्र वालों के टीकाकरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। विभागीय अफसरों को अस्पतालों में सभी तैयारियां भी पूरी करने के निर्देश दिए।
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्क बनने के बाद नगर निगम ने निरस्त कर दी एनओसी, लोगों में रोष
Next: रक्षा मंत्रालय ने उत्तराखंड के सभी कैंट बोर्डों का मांगा ब्योरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.