Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यूपी में महिलाओं ने बीजेपी को किया साइड; चुना साइकिल और हाथ का साथ, 17 में से 12 सीटें जीता दीं
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

यूपी में महिलाओं ने बीजेपी को किया साइड; चुना साइकिल और हाथ का साथ, 17 में से 12 सीटें जीता दीं

RNS INDIA NEWS 05/06/2024
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस) ।  यूपी लोकसभा नतीजों ने बीजेपी ही नहीं देश के सभी लोगों को चौंका दिया। यूपी में मोदी- योगी की जोड़ी का मैजिक नहीं चला। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में जहां योगी राज है, वहां बीजेपी सिर्फ 33 सीटें ही ला पाई। यूपी में बीजेपी की शिकस्त के पीछे महिलाओं की पार्टी से नाराजगी है। तभी तो प्रदेश की 17 महिला बहुल वोटर सीटों में से 12 सीट पर इंडिया अलायंस ने जीत का परचम लहराया।
बीजेपी ने महिलाओं के लिए तीन तलाक, उज्ज्वला योजना, हर घर शौचालय और सुकन्या समृद्धि जैसे अनेक काम किए। लेकिन बीजेपी के ये काम वोट में नहीं बदल पाए। यूपी में बीजेपी महिलाओं को अपनी तरफ नहीं ला पाई। प्रदेश की योगी सरकार ने तो लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन भी किया था। कोरोना के समय महिलाओं के बैंक खातों में तीन बार पांच सौ रुपये भी भेजे गए। लेकिन ये सभी काम वोट में तब्दील नहीं हो पाए।
प्रदेश की महिला बहुल सीटों से राहुल गांधी रायबरेली से 3। 9 लाख और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा 1। 6 वोटों के अन्तर से जीते। बाकी की 10 सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा। इन सीटों में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अम्बेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, सलेमपुर, लालगंज और मछलीशहर शामिल हैं।
17 में बची बाकी की पांच सीटों डुमरियागंज, देवरिया, कुशीनगर, बांसगांव और महाराजगंज पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
यूपी में बीजेपी अपना किला नहीं बचा पाई। यूपी में सपा को 37, कांग्रेस को 6 और बीजेपी को सिर्फ 33 सीटें ही मिली। ज्यादातर सीटों पर महिलाओं ने बीजेपी के बजाय विपक्षी दलों के उम्मीदवार को चुना है। ऐसे में यह सोचना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिरकार महिलाओं ने बीजेपी को वोट क्यों नहीं दिया। बीजेपी को हिन्दी राज्यों में करारी हार का सामना करना पड़ा है, यूपी में महिलाओं ने बीजेपी की उम्मीदों के मुताबिक वोट नहीं किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सौरभ बहुगुणा सितारगंज में चलाएंगे वृहद पौधरोपण अभियान
Next: दक्षिण में सीटें नहीं बढ़ा पाई बीजेपी, वोट शेयर उछला

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.