Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी में विधानसभा सत्र शुरू, विपक्षी दलों ने महंगाई, कानून-व्यवस्था पर जताया अपना विरोध
  • उत्तर प्रदेश

यूपी में विधानसभा सत्र शुरू, विपक्षी दलों ने महंगाई, कानून-व्यवस्था पर जताया अपना विरोध

RNS INDIA NEWS 15/12/2021
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस सत्र के पहले दिन ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने महंगाई, कानून-व्यवस्था और शिक्षक भर्ती के मुद्दों पर सदन के बाहर अपना विरोध दर्ज कराया है। सदन के पहले दिन समाजवादी पार्टी के विधायको ने सदन के बाहर महंगाई, गन्ना मूल्यों का भुगतान, और शिक्षक भर्ती जैसे तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी विधायकों ने लाल टोपी के साथ हर मुद्दों की तख्ती ले रखी थी। फिर चौधरी चरण सिंह मूर्ति के सामने सभी ने बैठ कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस सदस्यों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे से जुड़े मामले को लेकर गांधी प्रतिमा पर बैठकर अपना विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक आराधना मोना मिश्रा और एमएलसी दीपक सिंह ने विरोध मार्च भी निकाला।
विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सत्रहवीं विधानसभा का आखिरी और इस साल आहूत चौथा सत्र है। सत्र के पहले दिन बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही सदन के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर और देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व 11 अन्य सैन्य अफसरों-कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं 16 दिसंबर को वर्तमान वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट, अगले वित्तीय वर्ष का अंतरिम बजट और 2022-23 के शुरूआती चार महीनों के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा।
16 दिसंबर को 2021-22 के दूसरे अनुपूरक बजट, वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतरिम बजट और पहले चार महीनों के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा। सदन में बजट पेश होने के बाद प्रश्न लिए जाएंगे। इसके बाद सदन के एजेंडा के अनुसार कार्यवाही होगी। इसी दिन विधान सभा के सभी सदस्यों का ग्रुप फोटो होगा। 17 दिसंबर को सदन में दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा कर उसे पारित किया जाएगा।
तीन दिन के इस संक्षिप्त सत्र में जरूरी काम निपटाए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ अहम घोषणाएं भी सदन में कर सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि 16 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 का आय-व्ययक (अन्तरिम) तथा उसके एक भाग के लिए लेखानुदान को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। सीएजी रिपोर्ट भी रखी जा सकती है। 17 दिसम्बर अनुपूरक बजट पास कराया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा, यमुना के बाद अब सरयू नदी होगी प्रदूषण मुक्त
Next: लखीमपुर खीरी कांड पर लोक सभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.