Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्कृष्ट कार्य करने पर 27 महिलाएं हुई सम्मानित
  • रुद्रप्रयाग

उत्कृष्ट कार्य करने पर 27 महिलाएं हुई सम्मानित

RNS INDIA NEWS 03/03/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं 27 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्यालय स्थित ज्वाल्पा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने यहां मौजूद महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली की बधाई दी। कहा कि पहाड़ की महिला भी पहाड़ जैसी ही मजबूत होती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने नारी पर आधारित कविता मैं ही तो नारी हूं कविता का पाठ भी किया। विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि महिला से ही जीवन शुरू होता है जबकि बिना महिलाओं की सहभागिता के समाज का निर्माण होना असंभव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाल विवाह को रोकने में महत्वूर्ण भूमिका देने पर या उसकी सूचना उपलब्ध कराने वालों को पुरस्कृत किया जा रहा है। बताया कि वैसे तो हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, किंतु इस बार होली के चलते अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम किए गए। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की जनपद ब्रांड एंबेसडर प्रीति नेगी ने कहा कि स्त्री में हर स्थिति में सामंजस्य बिठाने की अद्भुत क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का हर हाल में सम्मान होना चाहिए। बाल कल्याण समिति की सदस्य अनसुया पटवाल ने 0 से 18 वर्ष तक के कमजोर, निराश्रित व बाल श्रम को रोकने के लिए किए जा रहे जागरुक कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी दी। आंगनवाड़ी कार्यकत्री गायत्री जगवाण ने महिला जीवन पर आधारित मार्मिक गीत गाया। कमला रावत व संगीता कप्रवान ने कविता के माध्यम से महिला जीवन पर प्रकाश डाला। बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्र, एसडीएम सदर अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन हर्षवर्धनी सुमन, क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, बाल विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति, जखोली हिमांशु बडोला, रंजना गैरोला सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाएं मौजूद थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वर्ल्ड हेयरिंग डे पर किया जनता को जागरूक
Next: राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया वसन्तोत्सव-2023 का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.