Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऊर्जा निगम में प्रशासनिक अराजकता पर सचिव ऊर्जा नाराज
  • देहरादून

ऊर्जा निगम में प्रशासनिक अराजकता पर सचिव ऊर्जा नाराज

RNS INDIA NEWS 15/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  ऊर्जा निगम में मची प्रशासनिक अराजकता पर सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम से सख्त नाराजगी जताई है। अधिशासी अभियंता काशीपुर की ओर से सीधे निदेशक ऑपरेशन पर बिजली चोरी करने वालों को समर्थन देने और अनावश्यक दबाव बनाने के आरोपों पर एमडी से रिपोर्ट तलब की है। सख्त हिदायत देते हुए साफ किया कि किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली चोरी से जुड़े मामले में राजस्व निर्धारण को लेकर बिजली चोरी करने वाले के समर्थन में दबाव बनाने का आरोप ईई काशीपुर अजीत यादव ने एसई काशीपुर और निदेशक ऑपरेशन पर लगाए थे। ईई ने इस मामले में एसई, चीफ, निदेशक, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन तक को पत्र लिखे, लेकिन एमडी यूपीसीएल को न पत्र लिखा और न ही प्रतिलिपि भेजी। इस पत्र के वायरल होने से ऊर्जा निगम की खासी फजीहत हुई। इस बेहद गंभीर मामले में यूपीसीएल मैनेजमेंट के स्तर से कोई कार्रवाई न होने पर सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि एमडी यूपीसीएल से जवाब मांगा जा रहा है। किसी को भी अनुशासन तोड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इस मामले में एमडी अनिल कुमार ने बताया कि अभी उनके पास लिखित में किसी भी पक्ष से कोई पत्र नहीं आया है। जैसे ही उन तक प्रकरण पहुंचता है, तत्काल विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासनिक अराजकता को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दस साल से यूएसनगर में जमे ईई को हटाया
निर्वाचन की ओर से दस साल से यूएसनगर में जमे यूपीसीएल के इंजीनियरों को हटाने के आदेश दिए गए थे। इस क्रम में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने ईई काशीपुर अजीत यादव को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्हें शासन में सचिव ऊर्जा कार्यालय में अटैच किया गया। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश की पुष्टि की।

निदेशक ऑपरेशन ने भी किया जवाब तलब
ईई काशीपुर अजीत यादव की ओर से लगाए गए आरोपों पर निदेशक ऑपरेशन मदनराम आर्य ने भी उनका जवाब तलब किया है। निदेशक ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले में उच्च स्तर पर निलंबन की भी संस्तुति की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिव्यांग, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए बूथों पर वालंटियर रहेंगे तैनात
Next: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताई भाजपा के घोषणा पत्र की खूबियां

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.