Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऊर्जा निगमों में अफसरों के सेवा विस्तार पर उक्रांद ने उठाए सवाल
  • देहरादून

ऊर्जा निगमों में अफसरों के सेवा विस्तार पर उक्रांद ने उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 16/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  ऊर्जा के निगमों में अफसरों को लगातार सेवा विस्तार देने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने सवाल उठाए। जल्द शासन स्तर से सेवा विस्तार समाप्त न होने पर उक्रांद की ओर से कोर्ट में अपील की जाएगी। नए लोगों की बजाय पुराने लोगों को ही बार बार मौका दिए जाने पर विरोध जताया।  उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री मनोरथ प्रसाद ध्यानी ने कहा कि यूजेवीएनएल में एक के बाद एक अफसरों को सेवा विस्तार दिया जा रहा है। पद खाली होने के बावजूद नई विज्ञप्ति नहीं निकाली जा रही है। समय पर विज्ञप्ति जारी कर आवेदन नहीं मांगे गए। इसके बाद जून में समाप्त होने वाले कार्यकाल के बावजूद सेवा विस्तार फरवरी में ही दे दिया जाता है। सेवा विस्तार देने का ये कोई अकेला मामला नहीं है, बल्कि अब ये एक नियमित प्रक्रिया बनती जा रही हैं। इससे जीरो टालरेंस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सूचना अधिकार में भी जानकारी मांगी गई। यही बताया गया कि अभी शासन, विभाग स्तर से कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे जाने से अधिक से अधिक लोगों को मौका मिलता। योग्य लोग आगे आते। जो राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में आगे लेकर जाते। राज्य गठन के बाद से अभी तक सिर्फ बिजली की मांग ही बढ़ रही है। इस मांग को पूरा करने को बिजली उत्पादन के क्षेत्र में इन अफसरों ने कोई योगदान नहीं दिया। इसके बावजूद इन्हें लगातार सेवा विस्तार देना राज्य हित में नहीं है। इसके खिलाफ उक्रांद कोर्ट में अपील करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 22 अगस्त को ईडी कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
Next: दून के व्यक्ति से निवेश के नाम पर दो करोड़ हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.