Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपनल के माध्यम से अवर अभियंताओं की नियुक्ति युवाओं के साथ धोखा
  • देहरादून

उपनल के माध्यम से अवर अभियंताओं की नियुक्ति युवाओं के साथ धोखा

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने जल जीवन मिशन योजना के तहत एक सौ अवर अभियंताओं की नियुक्ति का चयन कार्य उपनल को देकर शिक्षित प्रशिक्षित युवाओं के साथ धोखेबाजी करार दिया है। कहा कि उपनल जैसे गैर जिम्मेदार विभाग को नियुक्ति का अधिकार देकर सरकार अपने खास चेहतों को इन पदों पर भरना चाहती है। जिसके लिए पिछले दरवाजे से पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सोमवार को कहा कि सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जून 2021 में एक सौ अवर अभियंताओं के पद सृजित किए गए। कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन विभाग ने इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने को लेकर अधियाचन उपनल को प्रेषित किया है। जिसमें बहुत जल्द उपनल प्रक्रिया संपन्न कर युवाओं को प्रायोजित कर देगा। जिनमें से 55 अवर अभियंता जल संस्थान एवं 45 पेयजल निगम में नियुक्त किए जाएंगे। कहा कि उपनल ने आज तक आरक्षित वर्ग के हजारों युवाओं को भी शासनादेश के सापेक्ष प्रायोजित करने के बजाए खास पहुंच वालों को ही फायदा पहुंचाया है। कहा कि उपनल के माध्यम से सरकार अपने खासमखास लोगों को नियुक्त कराने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया को मात्र रस्म अदायगी कर रही है। कहा कि उपनल के माध्यम से ही यदि महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जानी है तो विभिन्न चयन आयोगों के गठन का क्या औचित्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी की आत्महत्या के मामले में जताई हत्या की आशंका
Next: नहाते समय त्रिवेणीघाट में डूबा बुजुर्ग, लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.